एक्सप्लोरर

एनजीटी के नियमों की उड़ी धज्जियां, रायबरेली में खुलेआम जलाए गए सरकारी दस्तावेज

रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय के ठीक सामने सरकारी दस्तावेजों को जलाया गया. जब कोषाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो वे अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले.

रायबरेली: खेतों में किसान पराली न जला पाएं इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे. जिसके अनुपालन में दर्जनों किसानों पर कार्रवाई भी हुई. वहीं, दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट परिसर में भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेजों को संदिग्ध परिस्थितियों में जलाकर प्रदूषण फैलाने का काम किया गया. इस पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजरें नहीं पड़ीं. जबकि, जला रहे कर्मचारियों ने ट्रेजरी अधिकारी के आदेश के बाद सरकारी दस्तावेजों को जलाने की बात कबूल की है.

किसानों पर हुई कार्रवाई प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की थी साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए थे कि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाए. जिसपर अमल करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों पर कार्रवाई भी की थी.

सरकारी दस्तावेजों को जलाया गया रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय के ठीक सामने सरकारी दस्तावेजों को जलाया गया. खुलेआम जल रहे सरकारी दस्तावेजों को पूछने वाला कोई नहीं दिखा. जबकि, उससे लगातार प्रदूषण फैल रहा था. जब एबीपी टीम का कैमरा चमका तब ट्रेजरी ऑफिस के कर्मचारी वहां पहुंचे और ट्रेजरी अधिकारी के आदेश के बाद सरकारी दस्तावेजों को जलाने की बात कही. जब कोषाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो वे अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले.

नियम तो सभी के लिए हैं खास बात ये कि क्या एनजीटी के नियमों का उल्लंघन सिर्फ किसान करता है? अल्प आय वर्ग के लोग करते हैं? बड़े लोगों और सरकारी अधिकारियों के ऊपर क्या ये नियम लागू नहीं होता है? खुलेआम जल रहे सरकारी दस्तावेजों से फैल रहे प्रदूषण को देखकर वहां उपस्थित सभी के मन में यही प्रश्न कौंध रहा था.

नहीं दे पाए जवाब जब इस बाबत वहां मौजूद कर्मचारी दिलीप सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक अवधि के बाद सरकारी कागजातों को नष्ट किया जाता है. जिसके चलते वरिष्ठ कोषाधिकारी के आदेश पर इन कागजातों को जलाया गया है. जब उनसे पूछा गया कि इतना प्रदूषण फैल रहा है क्या एनजीटी के नियमों का उल्लंघन नहीं हो रहा है तो उस पर वो कोई जवाब नहीं दे पाए.

दस्तावेज किस तरह के थे फिलहाल खुलेआम सरकारी दस्तावेजों को जलाने के बाद इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि आखिर दस्तावेज किस तरह के थे? संदिग्ध परिस्थितियों में क्यों सुबह-सुबह ही आग लगा दी गई? इन सभी प्रश्नों से कोषाधिकारी का मौखिक आदेश कटघरे में खड़ा होता है.

ये भी पढ़ें:

अजित सिंह हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget