एक्सप्लोरर

गोरखपुर में महिला की बेरहमी से हत्‍या, सिर और चेहरे पर कुदाल से वार, खून से लथपथ मिला शव

Gorakhpur Murder: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला का पति बेंगलुरू में काम करता है, उसके चार बच्चे हैं. हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है. 

Gorakhpur Murder News: यूपी के गोरखपुर में खेत में महिला की ख़ून से लथपथ लाथ मिलने से हड़कंप मच गया है. उसके सिर और चेहरे पर कुदाल से वार कर किया गया. गांव के लोगों ने जब लाश पड़ी देखी तो उसके परिवार को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है महिला का पति बेंगलुरू में काम करता है, उसके चार बच्चे हैं. हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है. 

ये घटना गोरखपुर के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के चरनाद छपिया गांव की है. जहां गुरुवार की सुबह महिला बेसुध हालत में मिली. महिला की पहचान संगीता यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है. गांववालों ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

खेत में पड़ा मिला महिला का शव 
मृतका संगीता यादव का पति रविंद्र यादव बेंगलुरू में काम करता है. गुरुवार की सुबह संगीता घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी. काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे ढूंढना शुरू किया. जिसके बाद महिला का शव खेत में पड़ा मिला. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी.

पुलिस के आलाधिकारियों को सूचना मिली, तो वे गांव पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल की गहनता से जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ जितेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव और सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने गांववालों से पूछताछ की जिसमें अवैध संबंधों की बात सामने आई है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि महिला का पति बाहर नौकरी करता है. जिसकी वजह से वो कभी-कभी घर आया करता था. परिवार ने गांव के अजीत यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मृतका का उससे अवैध संबंध चल रहा था. पुलिस ने परिवार की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. 

मौलाना नाजिम अशरफी ने BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बताया मानसिक रोगी, कहा- 'अपना इलाज कराएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget