एक्सप्लोरर

मौलाना नाजिम अशरफी ने BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बताया मानसिक रोगी, कहा- 'अपना इलाज कराएं'

Nand Kishore Gurjar Statement: मौलाना ने कहा कि बीजेपी विधायक को दिल्ली में किसी अच्छे दिमाग के डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज करा लेना चाहिए. वो इस बार विधायक बन गए लेकिन, आगे नहीं बन पाएंगे. 

BJP MLA Nand Kishore Gurjar Statement: उत्तर प्रदेश की लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के दरगाहों और मजारों को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. मुरादाबाद के मौलाना नाजिम ने कहा कि बीजेपी विधायक का मानसिक संतुलन खराब हो गया है उन्हें अपना इलाज कराने की जरूरत हैं. 

मौलाना नाजिम अशरफी ने नंद किशोर गुर्जर के बयान पर पलटवार करते हुए का कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है क्योंकि वह मंत्री बनना चाहते थे और पार्टी ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है. दरगाहों के बारे में उन्होंने जो अपशब्द कहे हैं उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं है. 

नंद किशोर गुर्जर के बयान पर भड़के मौलाना
मौलाना ने कहा कि हमने देश की आजादी के लिए जिहाद लड़ा है और देश को आजाद कराया है भाजपा विधायक को ये बातें प्रधानमंत्री मोदी से करनी चाहिए, क्योंकि वो हर साल अजमेर शरीफ उर्स पर ख्वाजा गरीब नवाज की मजार के लिए चादर भेजते हैं. मंदिर आने वाले संदिग्धों की खतना चेक करने पर मौलाना ने कहा कि असली मुसलमान तो मंदिर जाता ही नहीं है. 

उन्होंने कहा कि नंदकिशोर गुर्जर को मुरादाबाद के कुंदरकी के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह से सीखना चाहिए वह कितने अदब के साथ दरगाहों पर जाते हैं और उनका सम्मान करते हैं. मुसलमान भी उनका साथ दे रहे हैं. मौलाना ने कहा कि बीजेपी विधायक को दिल्ली में किसी अच्छे दिमाग के डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज करा लेना चाहिए. ऐसे विधायकों का कोई अपना वोट बैंक नहीं है वह भाजपा के टिकट पर इस बार विधायक बन गए लेकिन, आगे अब बन भी नहीं पाएंगे. 

बता दें कि नंद किशोर गुर्जर ने कहा था कि हिन्दुओं को दरगाहों और मजारों पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि वहां जिहादी दफन हैं जिन्होंने महिलाओं के साथ दुराचार किया था. उन्होंने कहा कि मंदिरों में जाने वाले संदिग्धों की चेकिंग करनी चाहिए और उनसे मंत्र पढ़वाने चाहिए अगर मंत्र न पढ़ पाएं तो खतना चेक करना चाहिए.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget