एक्सप्लोरर

UP News: पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कर दी हत्या, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम?

गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने महिला दिवस यानी 8 मार्च के दिन अपने पति की हत्या कर दी. जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम?

Gorakhpur: प्रेमी के प्‍यार में अंधी एक महिला ने अपना ही घर-संसार उजाड़ लिया. प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर उसने पहले पति की गला दबाकर हत्‍या कर दी. इसके बाद गांव के बाहर सड़क पर शव को फेंक दिया. पुलिस ने सर्विलांस और अन्‍य साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी पत्‍नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस एक अन्‍य आरोपी की तलाश में जुटी है.

गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव की रहने वाली गीता देवी को सहजनवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके प्रेमी सोनू गुप्‍ता को भी गिरफ्तार किया है.

UP News: सपा छोड़कर निषाद पार्टी में शामिल हुए संजय कश्यप समेत दो लोग गिरफ्तार, जानें क्या है वजह?

उन्‍होंने बताया कि सहजनवां थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव की रहने वाली गीता देवी का बरईपार गांव के सोनू गुप्‍ता के साथ अवैध संबंध रहा है. वो उसके प्‍यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने पति राजेन्‍द्र सिंह की 8 मार्च को प्रेमी सोनू गुप्‍ता और उसके साथी कमलेश के साथ मिलकर गला दबाकर हत्‍या कर दी.

हत्या को लेकर पुलिस ने दी अहम जानकारी

एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी ने बताया कि हत्‍या करने के बाद सुनियोजित तरीके से शव को मृतक के गांव के बाहर सड़क पर फेंक दिया गया. उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में सहजनवां पुलिस मुकदमा दर्ज किया और विवेचना में जुट गई.

उन्‍होंने बताया कि विवेचना और सर्विलांस के माध्‍यम से पता चला कि मृतक राजेन्‍द्र सिंह की पत्‍नी का बरईपार गांव के रहने वाले सोनू गुप्‍ता के साथ अवैध संबंध है. वो पति राजेन्‍द्र सिंह के साथ खुश नहीं थी. यही वजह है कि उसने पति को रास्‍ते से हटाने का प्‍लान तैयार किया और प्रेमी सोनू और उसके साथी कमलेश के साथ मिलकर 8 मार्च को पति की हत्‍या कर शव को सड़क पर फेंक दिया.

तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद सुराग में जुटी पुलिस को परत-दर-परत कहानी शीशे की तरह साफ होती गई. पुलिस ने आरोपी गीता देवी को भैंसहा गांव से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी सोनू गुप्‍ता को तिलौरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 50,000 रुपए नकद, तीन मोबाइल और हत्या मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है. उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यक विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्‍यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई स‍ुनिश्चित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

क्या उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना? जानें- क्या है सरकार की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget