एक्सप्लोरर

गोरखपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं-  गरीब, किसान की हाथ पकड़कर सेवा करें डॉक्टर

UP News: गोरखपुर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह को राज्यपाल आनंदीबेन ने संबोधित किया है. कहा कि कोई भी संस्था में जमीन देने वालों को कभी नहीं भूलना चाहिये.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि कोई भी संस्था चाहे वह मरीजों के लिए बने या अन्य लोगों के लिए, इसमें जमीन देने वालों को कभी नहीं भूलना चाहिए. लेने के साथ देने के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का आगमन सबके लिए प्रेरक है.

राज्यपाल ने कहा कि आज दीक्षांत समारोह में शामिल अवार्डी बेटियों की संख्या से उन्हें खुशी है. 21वीं सदी महिलाओं की सदी है. कहा कि जहां भी जाती हूं, 100 में 80 बेटियां लाइन में दिखती हैं. राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाओं की शक्ति के बिना देश विकास नहीं कर पाएगा. उन्होंने पदक विजेताओं को बधाई दी और न पाने वालों को सीख देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के लिए अपनी खुशहाली व्यक्त करनी चाहिए. 

राज्यपाल ने कहा- ऐसा क्या किया योगी जी ने, मुस्कुराने लगीं राष्ट्रपति
अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीएम योगी को लेकर ऐसी बात बोल दी कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी मुस्कुराने लगीं. राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जी ने आज से दो दिन का समय स्पेशली गोरखपुर के लिए अलॉट कर दिया है, समझ नहीं आता कि ऐसा क्या किया योगी जी ने. यह सुनते ही राष्ट्रपति सहित सभी लोग हंसने-मुस्कुराने लगे.

गरीब-किसान की हाथ पकड़कर सेवा करें डॉक्टर
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे उन किसानों, गरीबों को कभी न भूलें जिन्होंने बड़ी संस्थाओं को बनवाने में अपनी जमीन देकर त्याग किया है. संस्थाओं को बनाने में किसका पसीना गिरा है यह जरूर देखना. गरीब, किसान, महिला जब भी इलाज के लिए आपके दरवाजे पर आए तो हाथ पकड़कर उसकी सेवा करना.

स्वस्थ भारत ही बनेगा विकसित भारत की नींव : अनुप्रिया पटेल
एम्स गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पूर्वांचल की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा देने के लिए एम्स गोरखपुर की स्थापना की गई है. यह अपने लक्ष्यों की तरफ तेजी से आगे बढ़ा है. कहा कि मोदी सरकार ने देश में एम्स की संख्या को 7 से बढ़ाकर 23 कर दिया है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया है. इस कड़ी में स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की नींव बनेगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में लाई गई नई स्वास्थ्य नीति लोगों के उपचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एकीकृत स्वास्थ्य सेवा को समाहित किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्वास्थ्य एक साझा संकल्प है. यह दुनिया के लिए भी सोचता है.

कोरोना काल में 220 करोड़ लोगों को टीकाकृत करने के अलावा भारत ने 100 से अधिक देशों को भी कोरोना का टीका उपलब्ध कराया. उन्होंने एम्स प्रथम बैच के पास आउट डॉक्टर का आह्वान किया की गई समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें. दीक्षांत समारोह में स्वागत संबोधन एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा और एम्स की प्रगति रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया. इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधि, एम्स गवर्निंग बॉडी के सदस्यगण, फैकल्टी मेंबर और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: मौलाना तौकीर रजा ने बजरंगदल को बताया आतंकवादी संगठन, सरकार से की प्रतिबंध लगाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget