एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: फर्जी मुकदमे में फंसाकर युवक को जेल भेजने की दे रहे थे धमकी, वसूली का ऑडियो वायरल, पुलिसकर्मी सस्पेंड

UP News : गोरखपुर में एक युवक को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी और उससे 20 हजार रुपये की डिमांड करने वाले तीन सिपाही और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर जांच की जा रही हैं.

Gorakhpur News: यूपी में जहां पुलिस के आलाधिकारी सरकार की छवि को बनाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं. तो वहीं कुछ वर्दीधारी मातहत वर्दी पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला गोरखपुर का है. जहां पर पुलिस चौकी के इंजार्च और तीन सिपाहियों ने बेकसूर युवक को बेवजह पकड़ कर पुलिस चौकी पर बैठा लिया. उसे छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की डिमांड करने लगे. रुपए नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने लगे. इस मामले में वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद चौकी इंचार्ज और तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर जांच बैठा दी गई है.

गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के जंगल बेलवार के रहने वाले जामवंत कुमार पुत्र ओमप्रकाश 2 फरवरी की भोर में करीब 4 बजे रामनगर कड़जहां के रहने वाले रिश्तेदार बिरजू निषाद के घर से अपने घर बेलवार जा रहे थे. आरोप है कि रास्ते में रामनगर कड़जहा चौकी पर तैनात सिपाही अरविंद पांडेय और अभिषेक शुक्ला मिले और उसको रोक लिया. दोनों सिपाही युवक को पुलिस चौकी लेकर चले गए. जब युवके जामवंत कुमार ने चौकी पर ले जाने की वजह पूछी, तो छेड़खानी की शिकायत की बात कही. रामनगर कड़जहां चौकी पर लगभग एक घँटा बैठने के बाद युवक ने किसके द्वारा शिकायत की गई है ये सवाल करने पर सिपाही अरविंद पाण्डेय ने उसे थप्पड़ मार दिया. 

युवक से 20 हजार रुपये की डिमांड

युवक सिपाहियों से निर्दोष होने की गुहार लगाता रहा, लेकिन चारों सिपाहियों ने उसकी एक नहीं सुनी. आरोप हैं कि कुछ देर बाद दोनों सिपाही युवक से कहे कि 20 हजार रुपए की डिमांड करने लगे और कहा कि रुपए दे दो, तो तुम्हें छोड़ दिया जाएगा. रुपए नहीं दिए, तो मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा और जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. 

जेल जाने के डर से पीड़ित युवक जामवंत कुमार ने छोटे भाई भीम कुमार को काल कर 7 हजार रुपए मंगाकर दिए. इसके बाद सिपाहियों द्वारा काफी दबाव बनाने पर युवक सूबा बाईपास पर तीनों सिपाहियों अरविंद पांडेय, अभिषेक शुक्ला और विक्रांत सिंह के साथ आया और नायरा पेट्रोल पम्प पर तीन हजार रुपए गूगल पे किया और वहां से नकदी लेकर तीन हजार रुपए विक्रांत सिंह को दिया. तीनों सिपाही युवक को फिर रामनगर कड़जहा चौकी पर लेकर गए और चौकी इंचार्ज शम्भु प्रसाद साहनी के सामने पेश किया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने अगले दिन सुबह 10 हजार रुपए लेकर आने और बाइक ले जाने को कहा. 

ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड
3 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे युवक के मोबाइल पर सिपाही विक्रांत सिंह ने फोन किया और कहा कि रुपए की व्यवस्था करके जल्दी आओ और अपनी बाइक लेकर जाओ. उसी दिन दोपहर लगभग 12 बजे चौकी इंचार्ज रामनगर कड़जहा ने युवक को फोन किया कि जल्दी आओ और अपनी बाइक लेकर जाओ. युवक ने इनकी काल को रिकार्ड कर लिया और चौकी इंचार्ज के साथ तीनों सिपाहियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एसएसपी के शिकायती पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई. इस दौरान बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रभारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चौकी इंचार्ज और तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी है.

ये भी पढ़ें: UP Politics:यूपी में राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस का बड़ा एलान, कानपुर, लखनऊ समेत इन जगहों पर होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget