एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव को लेकर एसएसपी का सख्त निर्देश, बोले- अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

पंचायत चुनाव को लेकर गोरखपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है. खुराफाती तत्‍वों के खिलाफ रेड कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं. जो भी अराजकता फैलाएगा उनके खिलाफ सख्‍ती से कार्रवाई की जाएगी.

गोरखपुर: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं. चुनाव को लेकर जहां आलाधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तो वहीं संवेदनशील स्‍थानों पर सुरक्षा के साथ सख्‍ती बरतने के निर्देश भी दे रहे हैं. इसके साथ ही मातहतों को ये भी निर्देश दिया जा रहा है कि क्षेत्र के हिस्‍ट्रीशटर और गैंगस्‍टर को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें. जिससे वे चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना फैला सकें.

सख्‍ती के साथ कार्रवाई करें गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन के साथ एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. गोरखपुर के 20 ब्‍लॉकों में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. गोरखपुर में पहले चरण में 15 अप्रैल को ही चुनाव होने हैं. आलाधिकारियों ने बेलघाट ब्‍लॉक और थाने के साथ सिकरीगंज थाना और खजनी ब्‍लॉक का भी निरीक्षण कर मातहतों को दिशा निर्देश दिए. उन्‍होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी चुनाव के दौरान नहीं होनी चाहिए. इसके लिए तैयारियां पूरी कर लें. चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्‍ती के साथ कार्रवाई करें.

रेड कार्ड भी जारी कर रहे हैं गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 20 ब्‍लॉकों त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. उन्‍होंने बताया कि 22 थाने इसमें प्रभावित हैं. डीएम और उनकी तरफ से निरीक्षण और भ्रमण किया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले मतदान केन्‍द्रों पर लगातार भ्रमण कर रहे हैं. अधीनस्‍थों को भी निर्देश दिया जा रहा है. सरकार की प्राथमिकता है कि न‍िष्‍पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाए. जो भी खुराफाती तत्‍व हैं, उनके खिलाफ रेड कार्ड भी जारी कर रहे हैं. जो भी अराजकता फैलाएगा उनके खिलाफ सख्‍ती से कार्रवाई की जाएगी.

सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें लोग द‍िनेश कुमार पी ने बताया कि सभी जगहों से फोर्स गोरखपुर को मिलेगी. पर्याप्‍त फोर्स लगेगी. 100 प्रतिशत शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा. कोरोना का दूसरा फेज आया है. 10 दिनों में तेजी से गोरखपुर में भी कोरोना फैला है. इधर कोरोना का प्रकोप कम होने की वजह से लोग लापरवाह हुए हैं. उन्‍हें सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है. जो भी कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्‍लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उनका चालान भी किया जाएगा. लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए मास्‍क और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election 2021: इस बार युवा ही तय करेंगे गांव की सरकार का कौन होगा सरताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget