एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election 2021: इस बार युवा ही तय करेंगे गांव की सरकार का कौन होगा सरताज

UP Panchayat Election पंचायत चुनाव में युवा वोटर ही गांव की सरकार चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे. इस बार इन पंचायत चुनाव में युवा बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं. 21 वर्ष कम आयु के वोटरों की कुल संख्या तकरीबन 78 लाख है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव चार चरणों में होने हैं. पहले फेज के लिए वोटिंग 15 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को और चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि, चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे. इस बार के पंचायत चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है. तकरीबन 46 फीसदी वोटर 35 वर्ष से कम के हैं. जबकि, पहली बार वोट डालने वाले वोटरों की संख्या एक करोड़ के आसपास है.

वोटरों का गणित इन मतदाताओं में 21 वर्ष कम आयु के वोटरों की कुल संख्या तकरीबन 78 लाख है. उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है पंचायत चुनाव में अगर कुल वोटरों की बात करें तो उनकी संख्या 12 करोड़ 39 लाख है. जिनमें पुरुष वोटर 6 करोड़ 57 लाख 22 हज़ार 788 हैं और महिला वोटर 5 करोड़ 82 लाख 51 हज़ार 362 है. वहीं, पुरूष मतदाताओं में 46 फीसदी वोटर 35 वर्ष से कम आयु के हैं.

आगे आ रहे हैं युवा यानी इस बार इन पंचायत चुनाव में ये युवा वोटर ही गांव की सरकार चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे और शायद यही वजह है कि इस बार इन पंचायत चुनाव में युवा बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं. इन पंचायत चुनाव में चाहे ग्राम प्रधान का पद हो, चाहे ग्राम पंचायत सदस्य का पद हो या फिर क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद हो या फिर वो जिला पंचायत सदस्य का ही पद क्यों ना हो, सभी जगहों पर युवा उम्मीदवारों की संख्या काफी देखने को मिल रही है.

युवाओं को आगे आना होगा एबीपी गंगा की टीम जब लखनऊ के बख्शी का तालाब ब्लॉक पहुंची तो वहां पर भी नामांकन पत्र लेने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की ही थी. युवाओं से बात पूछा कि आखिर इस बार प्रधानी का ये चुनाव युवाओं को इतना आकर्षित क्यों कर रहा है तो इन युवाओं का साफ तौर पर कहना था कि अगर गांव का विकास करना है तो युवाओं को आगे आना होगा और खुद प्रधानमंत्री भी इस बात को कहते हैं कि युवाओं को विकास के लिए आगे आना चाहिए. हमें कुछ ऐसे भी युवा मिले जो कहीं प्रोफेसर हैं, किसी का अपना कारोबार है, लेकिन उसके बावजूद वो इस बार प्रधानी के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं.

अहम होगी भूमिका वहीं, बख्शी का तालाब के एडीओ पंचायत अभिलाष कुमार का भी कहना है कि इस बार युवाओं में इन चुनावों को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. नामांकन पत्र खरीदने आने वालों में लगभग 50 फीसदी युवा ही हैं. जाहिर है इस बार गांव की सरकार चुनने में इन युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी पंचायत चुनाव 2021: उम्मीदवारों के लिए बीजेपी ने बनाई गाइडलाइन, जिलाध्यक्ष या महामंत्री हैं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget