एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी थी. फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है.

Gorakhpur  News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक के बाद एक हो रही पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार हो रहे हैं. ताजा मामला रविवार की देर रात का है. 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश तौफीक अहमद को गोरखपुर की बेलघाट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है. गोरखपुर में उसके खिलाफ चार मुकदमें दर्ज रहे हैं.

चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

दरअसल गोरखपुर की बेलघाट पुलिस रविवार की देर रात रतनीढाला आजमगढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया. दूसरी ओर से बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, तो बदमाश बाइक लेकर गिर गया. पुलिस ने उसे पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बदमाश की पहचान तौफीक अहमद उर्फ गुड्डू 35 वर्ष के रूप में हुई है. वो आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज रजौड़ा का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है. आरोपी बड़हलगंज थाने में गैंगस्टर में वांछित रहा है.

Gautam Buddh Nagar: अगर आपके बच्चे की School Bus में है कोई कमी, तो फौरन इस हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

तौफीक अहमद पर दर्ज कई केस

बता दें कि तौफीक अहमद पर बड़हलगंज थाने में दो मुकदमें गैंगस्टर एक्ट और आईपीसी की धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और 307 के तहत मुकदमा दर्ज रहा है. इसके अलावा बड़हलगंज थाने में आईपीसी की धारा 307, 41, 411 के तहत दो मामले दर्ज रहे हैं. बेलघाट थाने में आईपीसी की धारा 307, 41, 411 और आईपीसी की धारा 3/25/27 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मुकदमा पंजीकृत रहा है.

पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि देर रात थाना बेलघाट में एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की है. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. ये बदमाश पूर्व में गैंगस्‍टर और गो-तस्करी में वांछित रहा है. उन्होंने बताया कि इसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित रहा है. इसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

UP Sarkari Naukri: यूपी फीमेल हेल्थ वर्कर परीक्षा 2022 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 9 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget