एक्सप्लोरर

Gorakhpur: बिना जांच-पड़ताल नौकर रखना पड़ा महंगा, 5 साल के बच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने एक घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया है. उसने घर के मालिक के पांच साल के बच्चे को अगवा कर लिया और वह फिरौती मांगने लगा.

UP News: गोरखपुर (Gorakhpur) में घर में काम करन वाले एक घरेलू सहायक (Domestic Help) ने पांच साल के बच्‍चे का अपहरण (Kidnapping) कर लिया. उसने मालिक के घर से चोरी किए मोबाइल से ही फिरौती (Ransom) मांगी. उसे 25 दिन पहले ही काम पर रखा गया था. अगवा हुए बच्चे की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्‍परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत बच्‍चे को सकुशल बरामद कर लिया. 

बिना वेरिफिकेशन के काम पर रखना पड़ा महंगा

  यह घटना गोरखपुर के बेलघाट थानाक्षेत्र के बलुआ भवानी बक्‍शी गांव की है. यहां आशा देवी के पांच साल के बच्‍चे निलेश का 20 सितंबर की रात को अपहरण कर लिया गया था. अपहरण करने वाले ने महिला के चोरी किए गए मोबाइल से ही उसकी देवरानी के मोबाइल पर कॉल कर 20 हजार रुपए की फिरौती मांगी, तो मामला शीशे की तरह साफ हो गया. दरअसल महिला ने 25 दिन पहले अनिल (24) नाम के युवक को बगैर जांच-पड़ताल और वेरिफिकेशन के घरेलू सहायक के रूप में काम करने के लिए रख लिया. 20 सितंबर की दोपहर में महिला का मोबाइल चोरी हो गया. उसी समय से अनिल का कहीं पता नहीं चल रहा था.

आरोपी पर दर्ज हैं पहले से दो मामले

पुलिस के मुताबिक 20-21 सितंबर की रात दो से ढाई बजे के बीच महिला की नींद खुली तो उसका पांच साल का बच्‍चा निलेश गायब मिला. दूसरे दिन महिला की देवरानी के मोबाइल पर आशा के चोरी किए गए मोबाइल से कॉल आई और 20 हजार रुपए भेजने देने पर बच्‍चे को वापस करने की बात कही गई. इसके बाद आशा देवी ने बच्‍चे के अपहरण की सूचना बेलघाट पुलिस को दी. एसओ बेलघाट और कुरी चौकी इंचार्ज ने तत्‍परता दिखाते हुए सर्विलांस के माध्‍यम से आरोपी का पता लगाकर उसकी घेराबंदी की. इसके बाद बच्‍चे और फोन को सकुशल बरामद कर लिया. आरोपी के खिलाफ चोरी के दो केस पहले से दर्ज हैं. 

 UP Monsoon Session: अखिलेश यादव बोले- 'महिलाओं के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं, सरकार, विपक्ष और समाज को मिलकर करना होगा काम'

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.  गोरखपुर के एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही थाना प्रभारी बेलघाट चौकी इंचार्ज ने इलेक्‍ट्रानिक सर्विलांस के माध्‍यम से घेराबंदी करने का प्रयास किया ताकि आरोपी कहीं भाग नहीं पाए. बच्‍चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

ये भी पढे़ं-

Uttarakhand Dengue Update: उत्तराखंड में बुधवार को मिले डेंगू के 39 नए मरीज, देहरादून में आए सबसे ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget