एक्सप्लोरर

'Mann Ki Baat' में पीएम मोदी ने किया रोइंग खिलाड़ी अन्यतम का जिक्र, खुशी से झूम उठे पिता, ABP Ganga को कहा धन्यवाद

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में असम के खिलाड़ी अन्यतम राजकुमार का जिक्र किया. अन्यतम के बारे में एबीपी गंगा ने भी प्रमुखता से दिखाया था.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने स्‍पेशल रोइंग चाइल्‍ड अन्‍यतम राजकुमार के प्रतिभा का जिक्र रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में किया. उन्‍होंने अन्‍यतम की बात करते हुए उनके माता-पिता के द्वारा बढ़ाए गए हौसले की चर्चा की और दूसरे बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी. असम (Assam) के गुवाहाटी के रहने वाले अन्‍यतम राजकुमार गोरखपुर (Gorakhpur) में 27 से 31 मई तक खेलो इंडिया (Khelo India) यूनिवर्सिटी गेम्‍स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए माता-पिता के साथ आए थे. उनके पिता द्विपेन्‍द्र राजकुमार ने रोइंग प्रतियोगिता के दौरान बेटे की प्रतिभा की खबर दिखाने के लिए एबीपी गंगा को धन्यवाद दिया. 

गोरखपुर के रामगढ़ताल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स की ओर से पिछले माह 27 से 31 मई तक रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अंतरराष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर की तैराकी प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले रोइंग के पहले स्‍पेशल चाइल्‍ड 22 वर्षीय अन्‍यतम राजकुमार भी गोरखपुर पहुंचे थे, इस खबर को एबीपी गंगा ने प्रमुखता से दिखाया था.

पीएम मोदी ने किया मन की बात में जिक्र

अन्‍यतम की खबर का पीएमओ ने भी संज्ञान लिया और रविवार को पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा का जिक्र अपने मन की बात कार्यक्रम में किया. इसके साथ ही दूसरे बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा. अन्यतम के पिता ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया वहीं इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के लिए एबीपी गंगा को भी शुक्रिया कहा. उनके पिता द्विपेन्‍द्र ने एबीपी गंगा को धन्यवाद देते हुए खास वीडियो संदेश भेजा है. 

दरअसल गोरखपुर में 27 से 31 मई तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें गुवाहाटी के रहने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके रोइंग के भारत के पहले स्‍पेशल चाइल्‍ड अन्‍यतम राजकुमार ने भी अपना कमाल दिखाया. उनके हौसले को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी कुश हुए है, यही वजह थी कि उन्होंने उनका जिक्र अपने कार्यक्रम में किया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: नरेश टिकैत बोले- 'हिंदुत्व की बात करने वाले कई बीजेपी नेताओं की लड़की मुस्लिमों के यहां है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget