एक्सप्लोरर

UP Politics: नरेश टिकैत बोले- 'शहरों के बदले जा रहे हैं नाम, भ्रमित हो रहे हैं युवा', BJP पर लगाया ये आरोप

Baghpat News: नरेश टिकैत ने बीजेपी के हिन्दुत्व पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कहते हैं कि मुसलमान हमारी लड़कियों पर नजर डाल रहे हैं. इन्हें शर्म आनी चाहिए.

Naresh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के हिन्दुत्व पर जोरदार हमला बोला. टिकैत ने कहा कि बीजेपी के कई नेता ऐसे हैं जिनकी लड़कियां मुस्लिमों के यहां हैं, ये वे नेता है जाे हिंदुत्व की बात करते हैं और मुसलमानों को उल्टा कहते हैं कि वे हमारी लड़कियों पर नजर डाले रहे हैं, इन्हें शर्म आनी चाहिए. उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना यह भी कहा कि ऐसा कानून बनाओ कि बदमाश को सरेआम फांसी दी जाए और उसका लाइव चलाया जाए, फिर देखो कैसे अपराध होते हैं.

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी मजहब अच्छे हैं. 35 करोड़ मुसलमान भी यही हैं, वो कहां जाएंगे. भाजपा का नाम लिए बिना टिकैत ने कहा कि इन्होंने देश का बंदर बना दिया. शहरों के नाम बदले जा रहे हैं इससे युवा पीढ़ी भ्रमित हो गई है. रोजगार और विकास की बात करनी चाहिए. टिकैत ने कहा कि अपराधी किसी भी मजहब का हो उसे अपराधी की दृष्टि से देखना चाहिए. बदमाश आए दिन मार रहे हैं, ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसमें सरेआम फांसी दी जाए, फिर देखों अपराध क्यों नहीं कम होंगे. 

'अपराधियों को सरेआम फांसी पर लटकाया जाए'

टिकैत ने कहा, बदमाशों को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाए और उसका लाइव चले कि उस बदमाश को उस समय फांसी दी जाएगी. वो सब टीवी पर चले देखिए फिर अपराध क्यों कम नहीं होंगे. ये धोखे से मार रहे है, किसी को अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सजा देने के कायदे कानून बने हुए हैं, लेकिन इन्होंने सभी को ताक पर रख दिया और और अदालतों में वकीलों के भेष में गोली लग रही है, इन्होंने भगवान का काम अपने हाथ में ले लिया. 

बीजेपी नेताओं के हिन्दुत्व पर उठाए सवाल

नरेश टिकैत ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाले कई भाजपा नेताओं की लड़की मुस्लिमों के यहां है, मुसलमानों को कहते हैं कि वे हमारी लड़कियों पर नजर डाल रहे हैं इन्हें शर्मा आनी चाहिए. अपराधी कोई भी हो किसी भी मजहब का हो उस अपराधी की नजर से देखना चाहिए. ये मारने लग रहे हैं हम ये कह रहे हैं ऐसा कानून बनाओ जिसमें सारेआम फांसी दी जाए. किसी के पास ताकत आ जाए तो उसका गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. किसी को आजीवन कारावास होता है तो उसके लिए जेल है. अदालतों में वकीलों के भेष में गोली लग रही है तो क्या होगा.

नरेश टिकैत ने आगे कहा कि, योगी जी हमें लग रहा है दबाव में हैं. कोई शिकंजा है उससे वो बाहर नहीं आ सकते. उन्हें काम करने की आजादी दो. बड़ा प्रदेश है बड़ी समस्याएं है और आंदोलन तो होते रहेंगे. जो हिंदुत्व वाली बात करते है उन्ही के परिवार की लड़कियां-लडके हालांकि मैं किसी पर टीका-टिप्पणी नहीं करता भारतीय जनता पार्टी में कई ऐसे बड़े नेता है जिनकी लड़कियां मुसलमानों के यहां हैं. हम बोलेंगे उसे तरोड मरोड़ कर पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी बोले- 'दिसंबर 2024 तक पूरा करें गंगा एक्सप्रेस-वे, कुंभ मेले में लाभ उठा सकें श्रद्धालु'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget