एक्सप्लोरर

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू हुआ निषाद पार्टी का सदस्‍यता अभियान, एक करोड़ सदस्‍य बनाने का संकल्‍प

निषाद पार्टी का सदस्यता और हस्ताक्षर अभियान सोमवार 25 जनवरी से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पादरी बाजार से शुरू हुआ. पार्टी 20 रुपए लेकर 1 करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का कार्य करेगी. जो पूरे प्रदेश में 60 दिनों तक चलेगा.

गोरखपुर: राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर निषाद पार्टी ने सदस्‍यता और हस्‍ताक्षर अभियान शुरू किया है. निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने एक करोड़ सदस्‍य बनाने का संकल्‍प लिया है. निषाद पार्टी का सदस्‍यता अभियान पूरे 60 दिन यानी दो माहीने तक चलेगा. इस दौरान निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि 13 जनवरी को महासम्मेलन में लाखों लोगों ने संकल्प लिया था कि विशेष अभियान के तहत मतदान दिवस पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा. उसी कड़ी में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है. निषाद पार्टी 20 रुपए लेकर 1 करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का कार्य करेगी. जो पूरे प्रदेश में 60 दिनों तक चलेगा.

सदस्‍यता अभियान के साथ चलेगा हस्ताक्षर अभियान  निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) का विशाल सदस्यता और हस्ताक्षर अभियान सोमवार 25 जनवरी से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पादरी बाजार से शुरू हुआ. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद अपने परिवार के सभी सदस्यों, जिला कमेटी, प्रदेश कमेटी और देश की कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने परिवार के सभी लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि सदस्‍यता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा.

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू हुआ निषाद पार्टी का सदस्‍यता अभियान, एक करोड़ सदस्‍य बनाने का संकल्‍प

मित्र हैं तो पूरे करें वादे डॉ संजय निषाद ने कहा कि हस्‍ताक्षर अभियान अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाने को लिए होगा. एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाकर 18 प्रतिशत आबादी को जागरूक करना है. इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है. खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जेपी नड्डा को लिखा गया है. 60 दिन के बाद जो करोड़ों लोगों का हस्ताक्ष पत्र आएगा, उसको डिब्बे में बंद कर ट्रकों से लेकर भाजपा के सामने रखेंगे. वे बताएंगे कि आपको निषाद समाज के इतने लोगों ने वोट दिया था. 2019 में मंच से वादा किया था. एक करोड़ लोगों का समर्थन पत्र है. आप इनके मित्र हैं, तो इनके वादों को पूरा कर दीजिए.

ऐसे शुरू हुआ सियासी सफर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर शुरू किए आंदोलन के बूते ही अपनी राजनीति चमकाई. इसके बाद डॉ संजय निषाद ने साल 2017 के उप चुनाव में बेटे प्रवीण निषाद को सपा से गोरखपुर सीट पर टिकट दिलाकर जीत सुनिश्चित कर जहां बड़ा उलटफेर कर इतिहास रच दिया. तो वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर संतकबीर नगर सीट से बेटे प्रवीण निषाद को टिकट दिलवाकर जीत सुनिश्चित करवा दी.

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू हुआ निषाद पार्टी का सदस्‍यता अभियान, एक करोड़ सदस्‍य बनाने का संकल्‍प

इस बात का सता रहा है डर लेकिन, निषाद और उप जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के वायदे को भाजपा के पूरा नहीं करने से उन्‍हें समाज के आक्रोश का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में उन्‍हें डर है कि कहीं उनका जनाधार न कम होने लगे. यही वजह है कि निषाद पार्टी ने पंचायत चुनाव सभी सीटों पर अकेले लड़ने का एलान भी कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, SIT को दिए गए जांच के आदेश- जानें पूरा मामला

छापा मारने गई पुलिस के खौफ से हिस्ट्रीशीटर ने खाया सल्फास, पत्नी ने लगाए पुलिस वालों पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget