एक्सप्लोरर

छापा मारने गई पुलिस के खौफ से हिस्ट्रीशीटर ने खाया सल्फास, पत्नी ने लगाए पुलिस वालों पर गंभीर आरोप

बदायूं में पुलिसवाले एक हिस्ट्रीशीटर के घर तलाशी और पूछताछ के क्रम में छापा मारने गये थे. लेकिन इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने सल्फास खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बदायूं: जिले के उझानी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक हिस्‍ट्रीशीटर की सोमवार को सल्‍फास खाने से मौत हो गई. हिस्‍ट्रीशीटर की पत्‍नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस के उत्‍पीड़न से क्षुब्‍ध होकर उसके पति ने सल्‍फास खा लिया जबकि पुलिस ने कहा कि पारिवारिक कारणों से उसने ऐसा किया.

गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई

घटना की गंभीरता को देखते हुए हिस्‍ट्रीशीटर (प्रचलित दुराचारी) के गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिनेश शर्मा (50) की सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में उपचार के दौरान मौत हो गई. उझानी थाने की सूची के अनुसार, शर्मा पर हत्‍या, लूट, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्‍करी के अनेक मामले दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार, आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस टीम निगरानी करने छतुइया गांव स्थित शर्मा के आवास पर गई थी. पुलिस को अन्‍य मामले में भी उसकी तलाश थी. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो शर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सल्‍फास की गोली खाली.

पत्नी ने पुलिसवालों पर लगाया आरोप

शर्मा की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है, 'पुलिस उसके पति को बेवजह परेशान कर रही थी और देर रात को 14 -15 पुलिस वाले आये और घर में घुस कर उसके पति और उसके साथ जमकर मारपीट की और घर के दरवाज़ों को तोड़ दिया. पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके पति ने सल्फास की गोलियां खा ली.'

गीता का आरोप है, 'पुलिस ने ही उसके पति के साथ कुछ किया है जिससे उसकी मौत हुई है.' पुलिस ने शर्मा की मौत से पहले उसका वीडियो बनाया है जिसमें वह कह रहा है कि उसने सल्फास खा ली है.

शर्मा पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश कुमार शर्मा पर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज थे. हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के क्रम में बीती रात पुलिस उसके गांव गई थी, जहां शर्मा ने पारिवारिक कारणों के चलते सल्फास खा लिया. पुलिस ने तत्काल उझानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

धर्म परिवर्तन से जुड़े यूपी के नये कानून पर लगी ट्रांसफर याचिकाओं पर SC का इंकार, इलाहाबाद HC से कहा-सुनवाई करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget