एक्सप्लोरर

बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बचाव कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को लेकर तैयारियों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को लेकर तैयारियों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए. तैयारियां युद्ध स्तरीय होनी चाहिए जनता को किसी तरह की परेशानी न होने पाए.

मंदिर में बैठक करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले और शहर का हवाई सर्वेक्षण भी किया और बारिश के प्रभाव का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ बचाव की तैयारियों, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा विद्युत आपूर्ति को लेकर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

बाढ़ बचाव से जनता को मिली राहत- सीएम

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में बाढ़ बचाव को लेकर हुए कार्यों के चलते जनता को बड़े पैमाने पर राहत मिली है. इस साल अभी तक गोरखपुर बाढ़ की चपेट में नहीं है. पर, कुछेक क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए उससे निपटने का हमारा प्रयास युद्ध स्तरीय होना चाहिए. नदियों के जलस्तर की निगरानी करते हुए तटबंधों को सुरक्षित रखने से जुड़े कार्य लगातार होने चाहिए. 

सीएम योगी ने कहा किसी भी व्यक्ति के प्रभावित होने की दशा में तत्परता से उसका सुरक्षित व्यवस्थापन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. बाढ़ बचाव और राहत कार्यों को लेकर पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने के साथ बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों और राहत शिविरों को क्रियाशील करने की तैयारी पूरी होनी चाहिए. बाढ़ से प्रभावित होने की दशा में हर जरूरतमंद तक पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री तत्काल पहुंचनी चाहिए.

PWD अफसरों को किया निर्देशित

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा कि बारिश से यदि कोई सड़क क्षतिग्रस्त हुई हो तो जल्द से जल्द उसकी मरम्मत कराई जाए. जहां सड़कों का निर्माण जारी है, वहां ऐसी व्यवस्था हो जिससे कार्य ज्यादा प्रभावित न हो. मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही आवश्यक जरूरी निर्देश दिए.

कहीं भी न होने पाए जल जमाव- सीएम योगी

सीएम योगी ने शहरी क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि बारिश होने पर जल भराव न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कार्य किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि कहीं भी जल जमाव नहीं होना चाहिए. जलनिकासी से संबंधित सभी व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए. 

मुख्यमंत्री ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन 

गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के विग्रह का दर्शन-पूजन किया. इसके बाद वह अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर आए और अपनी श्रद्धा निवेदित की.

एडीजी जैन के पुस्तक का सीएम ने किया विमोचन

गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में एडीजी गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन की पुस्तक 'रिवर ऑफ थॉट-I' का विमोचन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget