एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में 51 केन्‍द्रों पर आयोजित हुई बीएड की एंट्रेस परीक्षा, फोटो कॉपी की दुकानों पर रही पाबंदी

UP News: यूपी के गोरखपुर में कुल 51 केन्‍द्रों पर बीएड की एंट्रेस परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसी के साथ जिले में कुल 22,600 लोग परीक्षा में शामिल होंगे.

Gorakhpur News: बीएड प्रवेश परीक्षा दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के दीक्षा भवन केन्‍द्र के साथ जिले के कुल 51 केन्‍द्रों पर आयोजित की गई. शहर के 51 केन्‍द्रों पर 22,600 अभ्‍यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. परीक्षा को अच्छे से सम्‍पन्‍न कराने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी. साथ ही दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई है.

इतने अभ्‍यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल
गोरखपुर के साथ देवरिया और कुशीनगर में कुल 85 केन्‍द्रों पर परीक्षा आयोजित है. इसमें तीनों जिले में 37,828 अभ्‍यर्थी शामिल होंगे. दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्‍वर प्रसाद को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है. महात्‍मा गांधी ज्‍योतिबा फुले रुहेलखंड विश्‍वविद्लालय को परीक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. गोरखपुर के 51 केन्‍द्रों पर 22,600, देवरिया के 20 केन्‍द्रों पर 8839 और कुशीनगर के 14 केन्‍द्रों पर 6,390 अभ्‍यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज पर सुबह से ही अभ्‍यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. यूपी में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्र लीक होने के बावजूद प्रशासन सबक लेता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए किसी भी परीक्षा केन्‍द्र के आस-पास के एरिया में फोटो कॉपी की दुकान नहीं खुली होनी चाहिए. लेकिन इसे प्रशासन की लापरवाही कहें या कुछ और यहां पर परीक्षा केन्‍द्र के गेट के ठीक बगल में फोटो कॉपी की दुकान खुली हुई दिखाई दी. 

अभ्‍यर्थियों ने इस मौके पर ये कहा 
महाराणा प्रताप इंटर कालेज केन्‍द्र पर परीक्षा देने आए अभ्‍यर्थी ने बताया कि उनका बीएड का पेपर है. वे इलाहाबाद के रहने वाले हैं. उन्‍होंने इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ली है. नौकरी नहीं मिलने की वजह से बीएड की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आए हैं. उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनका पेपर अच्‍छा होगा. 

अभ्‍यर्थी संजय यादव ने बताया कि उनकी तैयारी काफी अच्‍छी है. उन्‍हें 300 से अधिक अंक लाना है. वे अपना सेंटर ढूंढ रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि राजनीति शास्‍त्र उनका विषय है. उन्‍हें उम्‍मीद है कि वे इस परीक्षा को निकाल लेंगे. साथ ही एक अभ्यर्थी सरिता कुमारी ने बताया कि उनकी बीएड की परीक्षा है. हिन्‍दी और अंग्रेजी की परीक्षा है. दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि उनका पेपर अच्‍छा होगा. अमृता राव और हिमांशु ने बताया कि वे गोरखपुर के उरुवा बाजार के रहने वाले हैं. उन्‍होंने बताया कि उनकी तैयारी काफी अच्‍छी है. 

ये भी पढ़ें:-

Bundelkhand Expressway: सिर्फ 28 महीनों में तैयार हुआ यूपी का पांचवां एक्सप्रेस वे, जानें क्या है इसकी खासियत

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानिए यूपी के इन बड़े शहरों में क्या हैं दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget