एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बुलेट से रिकॉर्ड 63 घंटे में तय किया कश्मीर-कन्याकुमारी का सफर, सोनू सूद ने की मुलाकात

गोरखपुर के माउंटेनियर उमा सिंह ने नॉनस्टॉप 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड बुलेट चलाकर कश्मीर से कन्याकुमारी का 3,629.1 किमी का सफर पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है. उनकी उपलब्धि पर सोनू सूद ने हौसला अफजाई की.

Gorakhpur News: गोरखपुर के माउंटेनियर और साइकिलिस्‍ट उमा सिंह ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक का सफर बुलेट से 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड में पूरा कर नया रिकार्ड बनाया है. उन्होंने नॉनस्टॉप बुलेट चलाकर 3,629.1 किलोमीटर का सफर पूरा किया. उमा तीन दिन और दो रात तक लगातार बाइक चलाकर कन्‍याकुमारी पहुंचे. 15 जुलाई की सुबह शुरू हुआ सफर 17 जुलाई की रात पूरा हुआ. इसी के साथ उन्होंने महाराष्‍ट्र के नवी मुंबई निवासी श्रीधर चिदुमल्‍ला के 75 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनका नाम नए रिकॉर्ड के साथ इंडिया और लिम्‍का बुक में भी दर्ज होगा.

गोरखपुर के माउंटेनियर ने बुलेट से बनाया नया रिकॉर्ड

गोरखपुर के माउंटेनियर उमा सिंह ने नॉनस्टॉप 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड बुलेट चलाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का 3,629.1 किमी का सफर पूरा किया. माउंटेनियर उमा सिंह 11 जुलाई को गोरखपुर से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए थे. वहां से उन्‍होंने बुलेट ली और इसके बाद कश्‍मीर पहुंचे. 15 जुलाई की सुबह 5 बजे उन्‍होंने कश्‍मीर से अपना सफर शुरू किया. 17 जुलाई की रात 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड में सफर पूरा कर कन्‍याकुमारी पहुंचे. गोरखपुर के रहने वाले 26 वर्षीय माउंटेनियर और साइकिलिस्ट उमा सिंह ने अनोखा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र और बांसगांव ब्‍लॉक के गोरसैरा गांव निवासी किसान बैजनाथ सिंह और कालिंदी सिंह के मंझले बेटे उमा सिंह के नाम कई उपलब्धियां हैं. उन्‍होंने 30 नवंबर 2020 से 10 फरवरी 2021 में 73 दिनों में 12,271 किलोमीटर साइकिल चलाकर भारत भ्रमण कर रिकार्ड बनाया. भारत के सभी राज्‍यों और राजधानी को साइकिल से नापने वाले उमा पहले भारतीय बने. उमा स्‍वामी विवेकानंद पर्वतारोहण संस्थान माउंट आबू राजस्थान में रॉक क्लाइंबिंग के इंस्‍ट्रक्‍टर भी हैं.

 उमा सिंह ने उस वक्‍त एक अन्‍य रिकार्ड बनाया जब 15 अगस्‍त 2021 को अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो (19,340 फीट) पर 10 दिन में साइकिल से चढ़ाई को पूरा कर तिरंगा फहराया था. इसके साथ ही उमा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा भारतीय बन गए. इस चोटी पर पूरी दुनिया से 12 साइकिलिस्‍ट ही चढ़ाई कर पाए हैं. उनकी उपलब्धि पर फिल्‍म अभिनेता सोनू सूद ने बधाई दी है और मुंबई बुलाकर हौसला अफजाई की. पिछले माह जून में उन्‍होंने हिमालय के माउंट युनम और काला पत्‍थर पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है.

63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड में 3,629.1 किमी तय की दूरी

दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से एमकॉम और महाराणा प्रताप इंटर कालेज जंगल धूसड़ से उमा सिंह ने बीकॉम की पढ़ाई की है. नॉनस्टॉप बाइक राइडिंग कर लक्ष्य को पाने के इरादे से 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकेंड में बुलेट चलाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का 3,629.1 किमी का सफर तय किया. उन्होंने राष्‍ट्रीय राजमार्ग 44 पर 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए यात्रा पूरी कर 75 घंटे के पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget