एक्सप्लोरर

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, गोरखपुर में पर्वतारोही नी‍तीश का हुआ जोरदार स्‍वागत

गोरखपुर के रहने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है. गोरखपुर पहुंचे नी‍तीश सिंह का गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्‍वागत हुआ.

गोरखपुर: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 26 जनवरी को तिरंगा फहराकर गोरखपुर पहुंचे युवा पर्वतारोही नी‍तीश सिंह का गोरखपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्‍वागत हुआ. गोरखपुर के रहने वाले शहीद के बेटे नीतीश सिंह ने रवानगी से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की थी. सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं थीं. 23 साल के नीतीश का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दी.

किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा राजेन्द्र नगर के रहने वाले शहीद अमरजीत सिंह के बेटे 23 वर्षीय नीतीश सिंह 18 जनवरी 2021 को अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे. 26 जनवरी को उन्‍होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो 19,340 फीट पर तिरंगा फहराया. इसके गोरखपुर पहुंचने पर गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर बाजपेई, मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल, सांसद प्रतिनिधि समरेन्‍द्र विक्रम सिंह ने माला पहनाने के बाद अंग वस्‍त्र देकर उनको सम्‍मानित किया.

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, गोरखपुर में पर्वतारोही नी‍तीश का हुआ जोरदार स्‍वागत

ये है अगला लक्ष्‍य इस अवसर पर नी‍तीश सिंह ने कहा कि वे अभिनंदन से अभीभूत हैं. उन्‍होंने कहा कि इसका श्रेय वे किन्‍नर अखाड़ा की महामंडलेश्‍वर किरण नंद गिरी, सहयोग केयर फार यू, सैंथवार मल्‍ल राजपूत ट्रस्‍ट, अखिल भारतीय पूर्वांचल महासंघ और परिजनों-मित्रों को देना चाहते हैं. उन्‍होंने किलिमंजारो पर्वत से किन्‍नर समाज को मुख्‍यधारा में जोड़ने का संदेश दिया है. इसके साथ ही बाल मजदूरी को रोकने, बच्‍चों के साथ होने वाले यौन अपराध को रोकने और स्‍वच्‍छ भारत-स्‍वस्‍थ भारत के साथ फिट इंडिया का संदेश दिया है. नीतीश सिंह ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सात सबसे ऊंची पहाड़ियों को फतह करने का है. जिसे वे अगले दो वर्षो में पूरा करेंगे. उनका अगला लक्ष्‍य ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट कोजिअस्को को फतह करना है.

खुद पर रखें भरोसा युवाओं को लेकर नीतीश ने कहा कि जिंदगी में कुछ न कुछ एक्स्ट्रा करना चाहिए. जिंदगी में किसी चीज का लक्ष्य आपने बनाया है, तो उसे आप जरूर पूरा कर सकते हैं. खुद पर भरोसा रखना चाहिए क्‍योंकि हर एक चीज मुमकिन है. बस थोड़ा वक्त लगता है. पर्वतारोही नीतीश का एयरपोर्ट से लेकर गोलघर के चेतना तिराहे तक जोरदार स्वागत किया गया. जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर एक मिठाई खिलाई गई.

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, गोरखपुर में पर्वतारोही नी‍तीश का हुआ जोरदार स्‍वागत

समाज को दिया संदेश नी‍तीश सिंह ने साल 2016 में दिल्ली में एक साल का प्रशिक्षण लिया था. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 6,200 मीटर बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर से सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़ें सब बढ़ें का संदेश दिया. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट. 2019 में मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. 2020 उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9,000 फीट और 2020 में माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19,081 फिट को फतह किया.

ये भी पढ़ें:

UP: विधानसभा के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधान व लेखपाल पर लगाए संगीन आरोप

ओमप्रकाश राजभर का दावा- 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होंगे शिवपाल, प्रसपा ने नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget