एक्सप्लोरर

ओमप्रकाश राजभर का दावा- 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होंगे शिवपाल, प्रसपा ने नकारा

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि शिवपाल यादव सपा से गठबंधन करने के बजाय उनके 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होंगे. प्रसपा की तरफ से राजभर के दावों को गलत बताया गया है.

बलिया/लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव सपा से गठबंधन करने के बजाय उनके 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होंगे. हालांकि, प्रसपा ने उनके इस दावे को खारिज किया है और कहा कि इस सिलसिले में शिवपाल ही अंतिम निर्णय लेंगे.

शिवपाल यादव से हुई थी मुलाकात सुभासपा के अध्यक्ष राजभर ने न्यूज एजेंसी 'भाषा' से बातचीत में दावा किया कि दो दिन पहले उनकी लखनऊ में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात हुई थी और उस दौरान उनसे भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने को लेकर बातचीत हुई थी. शिवपाल मोर्चा में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

सपा के साथ नहीं जाएंगे शिवपाल के सपा से गठबंधन की इच्छा रखने के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने दावा किया कि, ''शिवपाल यादव सपा के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें सपा के लोग तवज्जो नहीं दे रहे हैं.''

असदुद्दीन ओवैसी से होनी है मुलाकात सुभासपा अध्यक्ष ने ये भी दावा किया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने शिवपाल की फोन पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी से बातचीत कराई थी. शिवपाल की 10 फरवरी से पहले दिल्ली में ओवैसी से एक अहम मुलाकात होनी है, जिसके बाद वो भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होंगे.

राजभर के दावों को बताया गलत इस बीच, प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने लखनऊ में न्यूज एजेंसी 'भाषा' से बातचीत में राजभर के दावों को गलत बताया और कहा, ''पार्टी किससे गठबंधन करेगी या किस मोर्चे में शामिल होगी, इस बारे में निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ही करेंगे. इससे पहले कोई भी दावा करना गलत होगा.'' उन्होंने ये भी कहा कि, ''जहां तक ओवैसी से बात कराने का सवाल है तो ये दावा पूरी तरह निराधार है. शिवपाल खुद इतने सक्षम हैं कि वो किसी से भी बात कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी माध्यम की जरूरत नहीं है.''

भागीदारी संकल्प मोर्चा का हुआ है गठन गौरतलब है कि, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की पहल पर प्रदेश के नौ क्षेत्रीय दलों ने साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा गठित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बजट की तारीफ, कहा- 'आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप'

Budget 2021: बजट को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget