एक्सप्लोरर

गोरखपुर में हैवान बना बड़ा भाई, बाहर से ताला बंद कर घर में लगाई आग, 6 लोग झुलसे

UP News: गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के दहला गांव में छोटे भाईयों समेत पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है. यहां पूरे परिवार को घर में कैद कर जिंदा जलाने की कोशिश  की गई है. इस घटना में परिवार के छह लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल, गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के दहला गांव में दो छोटे भाई समेत पूरे परिवार को जिन्दा जलाने की कोशिश की गई, भाई ने घर में बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी. आग लगने से परिवार के छः लोग बुरी तरह झुलस गए. शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेचन निषाद (40 वर्ष) शुक्रवार की रात छोटे भाई बृजेश निषाद (32 वर्ष) और अरविंद निषाद (30 वर्ष) के कमरे में आग लगाने के बाद बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के वक्त बृजेश निषाद, उनकी पत्नी मधु (28 वर्ष), बेटी रिद्धिमा (3 वर्ष) और दूसरा भाई अरविंद निषाद, उनकी पत्नी माला (25 वर्ष) के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे. आरोपी बेचन ने पत्नी-बच्चों को पहले ही मायके भेज दिया था, बेचन हरियाणा के पानीपत में काम करता है. जबकि बृजेश और अरविंद मुम्बई में काम करते हैं, 4 दिसम्बर को अरविंद की शादी हुई है.  बताया गया कि, पारिवारिक क्लेश की वजह से वारदात को अंजाम देकर आरोपी बड़ा भाई फरार हो गया. चिलुआताल थाना पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC के जस्टिस शेखर यादव के समर्थन में CM योगी बोले- 'नोटिस दे दिया, तनिक भी शर्म नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget