एक्सप्लोरर

गोरखपुर: धान और गेहूं की खेती में घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन, इरी ने गोरखपुर में शुरू की परियोजना

इरी के सहयोग से धान और गेहूं की खेती अब भविष्य के अनुकूल होगी. धान की सीधी बुआई करने से रोपाई की लागत भी बचेगी और खरपतवार से भी मुक्ति मिलेगी. इसलिए धान की कई किस्मों का अनुसंधान किया जा रहा.

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के सहयोग से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान और गेहूं की खेती भविष्य के अनुकूल होगी. इससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी. इरी ने इस दिशा में महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चौक माफी पीपीगंज और गोरखनाथ मंदिर के चौक बाजार (महराजगंज) स्थित 500 एकड़ के फार्म के साथ अनुसंधान परियोजना पर काम शुरू कर दिया है. इस परियोजना के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं. इरी ने महायोगी केवीके चौक माफी और चौक बाजार, महराजगंज स्थित फार्म के एक हिस्से पर इस सीजन में धान की सीधी बुआई कराई. इससे खरपतवार से मुक्ति तो मिली ही है.

इरी के साउथ एशिया रीजनल सेंटर (वाराणसी) के डायरेक्टर डॉ. सुधांशु सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने चौक बाजार स्थित फार्म पर धान की खेती का निरीक्षण किया और अब तक किए गए प्रयोग/अनुसंधान के परिणाम का मूल्यांकन किया. निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि फार्म के एक हिस्से पर समय रहते मशीन से धान की सीधी बुआई कराई गई थी. इसके कारण फसल में खरपतवार नहीं लगे हैं. सीधी बुआई से रोपाई की लागत बच गई है. उन्होंने बताया कि समय पर धान की सीधी बुआई करा दी जाए तो प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये की लागत कम हो जाएगी. 
 
धान की कई किस्मों का किया जा रहा अनुसंधान
इरी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, महायोगी गोरखनाथ केवीके के साथ मिलकर धान की ऐसी खेती की प्रविधि पर काम कर रहा है, जिससे मीथेन का उत्सर्जन कम हो, खाद और सिंचाई की लागत घटे और उत्पादकता में गुणात्मक और मात्रात्मक वृद्धि हो, इसके लिए धान की कई किस्मों को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि गेहूं की बुआई समय पर होनी चाहिए. 

15 नवंबर के बाद गेहूं की बुआई करने पर 40 से 45 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर प्रति दिन की उत्पादकता गिरती है. डॉ. सुधांशु ने बताया कि इरी पूर्वी उत्तर प्रदेश में सहफसली और मिश्रित खेती को लेकर भी विशेष परियोजना पर काम कर रहा है. आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के साथ कालानमक धान की खेती पर अनुसंधान किया जा रहा है. साथ ही उन्नत, क्लाइमेट स्मार्ट और बायोफर्ट फाइट धान की किस्मों को भी, जिसमें हाई जिंक प्रमुख है, को वर्टिकल कैफेटेरिया में भी लगाया गया है. सभी परियोजनाओं के प्रारंभिक परिणाम सुखद और उत्साहवर्धक आए हैं.

ये भी पढ़ें: आजमगढ़: हनीट्रैप का शिकार हुए बुजुर्ग, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget