एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में मतदान को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात, पूरा जिला 32 जोन और 293 सेक्टर में बंटा

UP News: गोरखपुर में सातवें चरण यानी 1 जून को वोटिंग होना है. इसके लिए गोरखपुर में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं पूरे जिले को 32 जोन और 293 सेक्टर में बांटा गया है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में दो लोकसभा सीटों गोरखपुर सदर और बांसगांव सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा. चुनाव के 48 घंटे पहले 30 मई को शाम 5 बजे प्रचार थम गया था. आज 31 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी. कड़ी सुरक्षा के बीच 1 जून को मतदान होगा. गोरखपुर में 20 हजार सुरक्षा जवानों की निगरानी में लोकसभा चुनाव होगा. इसके लिए गोरखपुर में 28 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस-होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है.

 गोरखपुर में भाजपा से सांसद रवि किशन और गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद की साख दांव पर लगी है. बसपा से जावेद अशरफ सिमनानी चुनाव मैदान में हैं.गोरखपुर के लोकसभा चुनाव में इस बार जनपद की दो सीटों (गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा) पर होने वाले मतदान के लिए करीब 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इनमें से 6 हजार के लगभग पुलिसकर्मी जनपद, जबकि 14,500 जवान के करीब दूसरे जिलों से आएंगे. इसमें 28 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है, जिनकी चुनाव के दिन ड्यूटी लगाई गई. है.

मतदान केंद्रो पर भारी सुरक्षा बल तैनात
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 2064 मतदान केंद्र और 3678 मतदान बूथ बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों पर बूथवार सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. पुलिस अधिकारी चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने में जुट गए है. इसके अलावा मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर निष्पक्ष मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 28 से ज्यादा कंपनियां भी तैनात की जाएंगी. अर्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्र और बूथों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी तैनात किए जाएंगे.

 पूरे जिले को 32 जोन और 293 सेक्टर में बांटा गया
गोरखपुर जिले को 32 जोन और 293 सेक्टर में बांटा गया है. साथ ही कुल 150 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. गोरखपुर के मतदान में 474 दरोगा, 5,616 कांस्‍टेबल, 5519 होमगार्ड, पैरामिलिट्री फोर्स 27 कंपनी, एक कंपनी एसएसबी को तैनात किया जाएगा. 

 क्या बोले एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिले में तैनात फोर्स के अलावा कई जिलों से एक्स्ट्रा फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स और एसएसबी के जवानों को बुलाया गया है. सुरक्षा के लिहाज से 32 जोन और 293 सेक्टर में बांटा गया है. संवेदनशील और अति संवदेनशील बूथों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है. किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर बख्शा नहीं जाएगा. प्रत्येक थानाक्षेत्र को दो-दो क्यूआरटी टीम उपलब्ध करायी गयी है. गोरखपुर की बाहरी सीमाओं 50 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना, मिलेगी राहत, लखनऊ में टूटा 42 साल का रिकार्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget