एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर में चिटफंड घोटाला, 5 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए संचालक, लोगों ने पिता को सड़क पर घुमाया

Gorakhpur News: 2016 में जगजीवन चौहान ने अपने घर पर ही गोल्डन फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस खोला. कंपनी ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर आम जनता को फंसाया. अब अचानक फरार हो गया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चिटफंड घोटाले ने हंगामा मचा दिया है. शाहपुर थानाक्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम में गोल्डन फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक जगजीवन चौहान उर्फ सुनील सिंह चौहान और उनके साथी बंटी चौहान ने 1500 से अधिक जमाकर्ताओं के करीब 5 करोड़ रुपये जमा कराकर फरार हो गए. लालच में फंसकर लोगों की जीवनभर की कमाई उड़ाने वाले इन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इस बीच तीन दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साए जमाकर्ताओं ने आरोपी के पिता को चप्पल-जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया. पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे सवाल उठने लगे हैं.

9 साल से ठगी का खेल

2016 में जगजीवन चौहान ने अपने घर पर ही गोल्डन फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस खोला. कंपनी ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर आम जनता को फंसाया. एजेंटों के जरिए खाते खुलवाए जाते थे और जमाकर्ताओं से रोजाना किस्तें वसूलकर बैंक में जमा की जाती थीं.

पुलिस जांच में सामने आया कि रसीदें भी जारी की जाती थीं, लेकिन मेच्योरिटी का समय आने से पहले ही संचालक फरार हो गए. 11 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का बहाना बनाकर कार्यालय पर ताला जड़ दिया गया. बोर्ड हटाकर दोनों आरोपी गायब हो गए.

शिकायतकर्ता एक महिला एजेंट ने 31 अगस्त को शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि वे और चार-पांच अन्य एजेंट कंपनी के लिए काम करते थे. पिछले 9 वर्षों में 1500 लोगों से 5 करोड़ रुपये की ठगी हुई. जमाकर्ता महिलाएं-पुरुष सैकड़ों की संख्या में हैं, जिनकी मेहनत की कमाई डूब गई.

जमाकर्ताओं का गुस्सा फूटा: पिता को सड़क पर घुमाया

12 सितंबर को रुपये लौटाने की मांग पर जमाकर्ता आरोपी के घर पहुंचे. जब जगजीवन और बंटी नहीं मिले, तो गुस्से में उन्होंने पिता जीवन चौहान को पकड़ लिया. दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी.

भीड़ ने जीवन चौहान को घर से खींचा और चप्पल-जूतों की माला पहनाकर मोहद्दीपुर से असुरन चौराहा तक घुमाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भीड़ बेकाबू हो जाती है. आखिरकार, पुलिस ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और पिता को थाने ले गई.

दो केस दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश

गोरखनाथ थाने के सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर थानाक्षेत्र के जगजीवन चौहान और बंटी चौहान के खिलाफ फ्रॉड के दो अभियोग पहले से दर्ज हैं. हम वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं. आरोपियों की तलाश तेज है.

पुलिस ने ठगी, हेराफेरी और फ्रॉड के तहत आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. जमाकर्ताओं से अपील की गई है कि वे थाने आकर शिकायत दर्ज कराएं.

सतर्क रहें निवेशक

गोरखपुर पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाली कंपनियों में निवेश न करें. आरबीआई या सेबी से मान्यता प्राप्त योजनाओं में ही पैसा लगाएं. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget