एक्सप्लोरर

गोरखपुर: ऑर्केस्‍ट्रा में बच्‍चों को लेकर विवाद में हुई अधेड़ की हत्‍या, चार आरोपी गिरफ्तार

बच्‍चों के विवाद में हुई अधेड़ की हत्‍या में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्‍याकांड ने जातीय हिंसा को हवा दे दी थी. लेकिन, गोरखपुर पुलिस ने समय रहते गांव में पीएसी तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

गोरखपुर: एक गांव में शादी समारोह में आए आर्केस्‍ट्रा में नाच-गाने के बीच हुए बच्‍चों के विवाद में हुई अधेड़ की हत्‍या में फरार चल रहे चार आरोपियों को गुरुवार को हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अन्‍य तीन नामजद और 3 अज्ञात वांछितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थानाक्षेत्र के देवरिया गांव में 26 नवंबर को हुए इस हत्‍याकांड ने जातीय हिंसा को हवा दे दी थी. लेकिन, गोरखपुर पुलिस ने समय रहते गांव में पीएसी तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

गोरखपुर के खजनी सर्किल के सर्किल ऑफीसर योगेन्‍द्र कृष्‍ण नारायण ने हरपुर-बुदहट थाने पर घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि 26 नवंबर को हरपुर-बुदहट थानाक्षेत्र के देवरिया गांव में आर्केस्‍ट्रा में नाच को लेकर बच्‍चों के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया. उलाहना देने गए वादी आभाष सिंह के पिता विजय प्रताप को घर में घुसकर लाठी-डंडा, छड़, असलहे से लैस होकर आए गांव के ही प्रतिवादियों ने गाली-गलौच देते हुए बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. गंभीर चोट लगने से विजय प्रताप की मौत हो गई.

गौरतलब है कि, मामले ने जातीय हिंसा को हवा दे दी. लेकिन, उसके पहले ही पुलिस ने उसे कंट्रोल कर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तैनात कर दी. पुलिस ने इस मामले में वादी आभाष सिंह की तहरीर पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 302, 307/34 के तहत रामअचल यादव समेत 11 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस घटना में नामजद चार आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके है.

नामजद सात वांछितों में से चार आरोपियों लाल बिहारी विश्‍वकर्मा, रामअचल यादव, रामपाल यादव और देवमन यादव को गुरुवार को सुबह 7:25 बजे भीटी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्‍हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. पुलिस को तीन नामजद और दो-तीन अज्ञात की सरगर्मी से तलाश है.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: किसानों के मुद्दे पर सियासत जारी, सपा और कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ: अप्रत्यक्ष धर्मांतरण की बात कहकर पुलिस ने रुकवाई शादी, समझाया 'लव जिहाद' कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget