एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: 'फिल्म देखने वालों ने कहा आपकी याद दिला दी', शाहरुख खान की 'जवान' मूवी पर बोले डॉक्टर कफील खान

UP News: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड की एकबार फिर चर्चा हो रही है. इस बार यह चर्चा जवान फिल्म की रिलीज के बाद अस्पताल के पूर्व डॉ.कफील खान कर रहे हैं.

Dr Kafeel Khan on Jawan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) के रिलीज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) के पूर्व डॉक्टर कफील खान (Kafeel Khan) का बयान सामने आया है. कफील का कहना है कि लोग कॉल करके बता रहे हैं कि फिल्म देखकर आपकी और गोरखपुर के ऑक्सीजन कांड की याद आ गई. बता दें कि कफील ने 'गोरखपुर ऑक्सीजन त्रासदी' नाम से एक किताब लिखी है. कफील खान ने कहा कि वह शाहरुख खान का आभार जताना चाहेंगे जिन्होंने इस मुद्दे पर फिल्म बनाई है.

कफील खान ने ट्वीट किया, ''मैंने जवान देखी तो नहीं पर लोग फोन और मेसेज कर कह रहे आपकी याद आई. फ़िल्मी दुनिया और असली ज़िंदगी में बहुत फ़र्क़ होता है. जवान में गुनहगार स्वास्थ मंत्री वैगैरह को सजा मिल जाती है. पर यहां तो मैं और 81 परिवार आज भी इंसाफ़ के लिए भटक रहे हैं. इस मुद्दे को उठाने के लिए शाहरुख कान और एटली सर का आभार.'' बता दें कि  बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10-11 अगस्त 2017 की रात ऑक्सीजन की कमी के कारण 63 बच्चों ने दम तोड़ दिया था, इस मामले में डॉक्टर कफील खान को सस्पेंड कर दिया गया. उन्हें 9 महीने जेल में काटने के बाद जमानत पर रिहा किया गया था. 

इस वजह से रोकी गई थी ऑक्सीजन की सप्लाई
बीआरडी ऑक्सीजन कांड में डॉक्टर कफील खान, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा समेत कुल 9 लोग जेल गए थे. ऑक्सीजन सप्लाई के 68 लाख रुपए बकाया होने की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी गई थी. हालांकि नियम के मुताबिक बकाया होने पर भी ऑक्सीजन की सप्लाई फर्म को बाधित करने का अधिकार नहीं था. इस मामले में कमीशन के बड़े बंदरबाट का भी खुलासा हुआ था. इसी पर डॉक्टर कफील खान ने 'गोरखपुर अस्पताल त्रासदी' के नाम से एक किताब लिखी है, जो 6 भाषाओं में प्रकाशित हुई है.

बहाल नहीं हो पाई है कफील खान की नौकरी
फिल्म में हेल्थ मिनिस्टर अपना गुनाह कबूल कर खुद को और हेल्थ सिस्टम को जिम्मेदार बताते हैं. बता दें कि डॉक्टर कफील खान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया था और हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बहाल नहीं किया गया है. फिल्म में इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती मासूमों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो जाती है. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान को खूब पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  G20 समिट को लेकर अखिलेश यादव का तंज- 'विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग परोसे, देशवासी 5 किलो अनाज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का फैसला, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होगा सुरक्षा ऑडिट
योगी सरकार का फैसला, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होगा सुरक्षा ऑडिट
राजीव कृष्ण हो सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, सरकार जल्द जारी कर सकती है आदेश
राजीव कृष्ण हो सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, सरकार जल्द जारी कर सकती है आदेश
योगी सरकार की पहल से आत्मनिर्भर बन रहे घुमंतू समुदायों के युवा, हर सप्ताह मिलेगा प्रशिक्षण
योगी सरकार की पहल से आत्मनिर्भर बन रहे घुमंतू समुदायों के युवा, हर सप्ताह मिलेगा प्रशिक्षण
'ये सरकार अब मंहगाई सरकार...', यूपी में बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस का BJP पर हमला
'ये सरकार अब मंहगाई सरकार...', यूपी में बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस का BJP पर हमला

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget