एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में माफिया-गैंगस्टर की खैर नहीं! अवैध मकानों पर लगातार चल रहा GDA का बुलडोजर

UP News: जीडीए ने जेल में बंद माफिया अजीत शाही के अवैध कब्‍जे को भी कुछ दिन पहले बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था. उसके बाद फरार विनोद उपाध्‍याय का अवैध मकान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया.

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक के बाद एक माफिया- गैंगस्टर की शामत आ गई है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला रहा है. भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट में सरेंडर कर चुके माफिया राकेश यादव का दो मंजिला मकान जमींदोज कर दिया गया. अवैध संपत्ति की कीमत 4.5 करोड़ रुपए बताई गई. गोरखपुर के टॉप-10 माफिया राकेश यादव पर कुल 52 मुकदमे दर्ज हैं. जीडीए के प्रभारी और अधिशासी अभियंता किशन सिंह ने बताया कि माफिया राकेश यादव ने बगैर नक्‍शा पास कराए दो मंजिला मकान बना लिया था. 29 मई 2021 को ध्वस्तीकरण के पारित आदेश को अमलीजामा पहनाया गया. उन्होंने कहा कि 10 साल पहले 4 हजार स्‍क्‍वायर फीट में दो मंजिला मकान बनाया गया था.

अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने के अभियान पर निकला बुलडोजर

जीडीए ने जेल में बंद माफिया अजीत शाही के अवैध कब्‍जे को भी कुछ दिन पहले बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था. उसके बाद फरार विनोद उपाध्‍याय का अवैध मकान बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया. विनोद उपाध्याय यूपी के टॉप माफिया की लिस्‍ट में शुमार और 50 हजार का इनामी है. अंडरग्राउंड होकर जमीन का धंधा करने वाला राकेश यादव गोरखपुर जिले के टॉप-10 और प्रदेश के टॉप-61 माफिया की सूची में शामिल है.

एक के बाद एक हो रही कार्रवाई से माफियाओं की आ गई शामत

पुलिस की लगातार दबिश और खौफ की वजह से 3 जून को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. राकेश यादव की जड़ें जमीन के धंधे में गहराई तक थीं. विवादित भूमि पर कब्जा करने से लेकर बिक्री तक में हस्तक्षेप करनेवाला कोई नहीं था. कई दिनों से पुलिस तलाश में लगी हुई थी. राकेश यादव का नाम 90 के दशक में मानीराम विधायक ओम प्रकाश पासवान की हत्‍या से चर्चा में आया था.

अलग-अलग थानों में हत्‍या, हत्‍या के प्रयास, गैंगस्‍टर समेत कई गंभीर धाराओं में 52 मुकदमें दर्ज हैं. 25 मार्च 1996 को मानीराम के तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश पासवान की माल्हनपार रोड पर चुनावी जनसभा में बम मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड का मुख्य आरोपी राकेश यादव को बनाया गया. माफिया राकेश यादव ने जेल से छूटने के बाद लंबे समय तक नेपाल में शरण ली. पुलिस कोर्ट में छह मामलों की अब पैरवी कर रही है. 

Gita Press: फिर से बीजेपी की पिच पर वरुण गांधी, गीता प्रेस मामले में आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
अलीगढ़: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget