एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: डीडीयू के असिस्‍टेंट प्रोफेसर का हाइड्रोजन भंडारण पर शोध, भारत सरकार ने पेटेंट के रूप में किया प्रकाशित

Gorakhpur News: गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के एक असिसटेंट प्रोफेसर का हाइड्रोजन रिसर्च भारत सरकार ने प्रकाशित किया है.

Gorakhpur News: गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के एक असिसटेंट प्रोफेसर का हाइड्रोजन रिसर्च भारत सरकार ने प्रकाशित किया है. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है. विश्‍वविद्यालय के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अंबरीश कुमार श्रीवास्‍तव का शोध भारत सरकार ने पेटेंट के रूप में प्रकाशित किया है.

ये शोध हाइड्रोजन भंडारण के क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस शोध का शीर्षक 'पॉलिन्यूक्लियर सुपरअल्कलाइज़ फॉर हाइड्रोजन स्टोरेज एंड इट्स मेथड ऑफ प्रिपरेशन' है. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकसित शोध कार्य 'Polynuclear Superalkalis for Hydrogen Storage and its Method of Preparation' शीर्षक से भारत सरकार द्वारा पेटेंट के रूप में प्रकाशित किया गया है.

मील का पत्थर साबित हो सकती है रिसर्च
यह शोध हाइड्रोजन भंडारण के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम माना जा सकता है. सुपर अल्कलाइज ऐसी यौगिक हैं जिनकी आयनन ऊर्जा अल्कली तत्वों से कम होती है. शोध में ऐसे पॉलिन्यूक्लियर सुपर अल्कलाइज (Polynuclear Super Alkalis) यौगिकों का विकास किया गया है, जो हाइड्रोजन गैस के सुरक्षित, स्थिर और उच्च दक्षता वाले भंडारण की क्षमता रखते हैं. यह तकनीक ऊर्जा संकट का समाधान प्रस्तुत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है.

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टण्डन ने डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी है. उन्‍होंने कहा कि ‘यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है. डा. अम्बरीश का यह शोध कार्य न केवल संस्थान की शोध गतिविधियों को नई ऊँचाई प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों में भी योगदान देगा. हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में इस तकनीक का वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक उपयोग होगा.'

अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने जताई खुशी
डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह शोध भारत के ऊर्जा स्वतंत्रता मिशन व ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में सहायक सिद्ध हो सकता है. इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद पूरे डीडीयू विश्वविद्यालय खुशी की लहर दौड़ गई है.

उनके इस शोध की प्रमुख विशेषताएं भी हैं. जिसमें उच्च भंडारण क्षमता परंपरागत तरीकों की तुलना में बेहतर हाइड्रोजन भंडारण, सुरक्षा एवं स्थिरता: हाइड्रोजन रिसाव की न्यूनतम संभावना, लागत प्रभावी उत्पादन प्रक्रिया: वाणिज्यिक उपयोग के लिए उपयुक्त, ग्रीन एनर्जी में योगदान: हरित ऊर्जा स्रोतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
'निषाद और क्या खाएगा', मछली भोज विवाद के बीच बोले मंत्री संजय निषाद
बिजनौर की नूरपुर सीट पर SIR से बिगड़ा समीकरण! सपा-बीजेपी किसे होगा फायदा?
बिजनौर की नूरपुर सीट पर SIR से बिगड़ा समीकरण! सपा-बीजेपी किसे होगा फायदा?
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
UP Election 2027: बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget