एक्सप्लोरर

UP News: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, कहा- 'पीड़ितों की मदद में न हो विलंब'

Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक समझाया कि समस्या का संतोषजनक हल करें.

UP News: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनता दर्शन में अधिकारियों को हिदायत दी. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए. जानबूझकर मामले को लंबित रखनेवाले संबंधित कर्मचारियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए. अधिकारियों की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. योजनाओं को पहुंचाने में आ रही दिक्कतों का पता लगाकर निराकरण कराया जाए. शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने 400 लोगों की समस्याओं को सुना. उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वासन दिया कि घबराने की जरूरत नहीं है. हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी जनता दर्शन में फरियाद

मुख्यमंत्री का जनता दर्शन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित हुआ. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें. कुछ मामलों पर उन्होंने अधिकारियों को प्रशासन की तरफ से सहयोग नहीं मिलने का पता लगाने को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की फौरन मदद की जाए. उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाने का भी निर्देश दिया.

अधिकारियों को दिया लोगों की मदद का आदेश

इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अस्पताल का इस्टीमेट की प्रक्रिया पूरी कर शासन को उपलब्ध करा दें. इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रर्याप्त मदद की जाएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बात कर पढ़ाई के बारे में पूछा. उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया.

UP News: दो IAS समेत 5 अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने पर सांसद मेनका गांधी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget