एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हॉट सीट गोरखपुर शहर पर CM योगी के लिए मनोज तिवारी ने मांगा वोट, 'यूपी में का बा' का दे दिया जवाब

UP Assembly Election 2022: मनोज तिवारी ने कहा, यूपी में का बा कोई पूछ रहा है. जहां राम, कृष्‍ण, महादेव, गोरखनाथ हैं, उसमें पूछ रहा है क्‍या है. ये यूपी का अपमान है. यूपी में मोदी-योगी का डबल इंजन है.

UP Assembly Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव के रण में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव के पहले हॉट सीट बनी गोरखपुर शहर विधानसभा (Gorakhpur city assembly) पर योगी आदित्‍यनाथ ( Yogi Adityanath) के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के लिए जनसंपर्क करने के लिए मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि यूपी की जनता  ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का नाम बुलडोजर बाबा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को टोटी चोर रखा है. जहां पहले लोग गुंडे से डरते थे, वहां अब गुंडे सरकार से डरते हैं.

मनोज तिवारी ने जनसंपर्क किया
दिल्‍ली बीजेपी सांसद और अपने भोजपुरी गीतों के जरिए पूर्वांचल के लोगों के दिलों पर राज करने वाले मनोज तिवारी मृदुल ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया. गोरखपुर के असुरन से गोलघर काली मंदिर होते हुए शास्‍त्री चौक तक मनोज तिवारी ने लोगों से जनसंपर्क कर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्‍होंने सपा पर जमकर निशाना भी साधा. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एक अवसर और दें. जो काम बचे हैं उसे डबल इंजन की सरकार पूरा करेगी.

लोग चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर बनवाते थे-मनोज
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के 24 करोड़ लोगों को ऐसा उत्‍तर प्रदेश दिया है जहां लोग पहले गुंडे-माफिया से डरते रहे थे वहां अब गुंडे सरकार से डरते हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसा यूपी दिया जहां एक रुपया क‍ट लगाए बिना राशन, इलाज, घर, शौचालय, गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपए और 24 घंटे बिजली मिलती है. पहले ट्रांसफार्मर जल जाता था तो लोग चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर बनवाते रहे हैं.

अखिलेश का नाम टोटी चोर रखा गया है-मनोज
मनोज तिवारी ने कहा, आज सरकार सारी चीजें देखती है. भगवान श्रीराम और बाबा विश्‍वनाथ का मंदिर सज रहा है. गाजियाबाद से गोरखपुर तक और देवरिया से लेकर दिल्‍ली बार्डर तक एक ही भाषा है कि भइया यूपी का ऐसा भाग्‍य सजते नहीं देखा था. फिर भी हम कहते हैं कि हमें एक अवसर और चाहिए. योगीजी का नाम जनता ने बुलडोजर बाबा और अखिलेश का नाम टोटी चोर रखा है. दोनों में पता चल जाता है कि किसके चेहरे की हवाई उड़ी हुई है. यूपी में का बा कोई पूछ रहा है. जहां पर राम, कृष्‍ण, महादेव, गोरखनाथजी हैं, उसमें कोई पूछ रहा है कि क्‍या है. ये यूपी का अपमान है. यूपी में मोदी-योगी का डबल इंजन है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: वोटिंग के बीच यूपी में पांचवे चरण के लिए जोर पकड़ेगा प्रचार, PM Modi बाराबंकी और कौशांबी में करेंगे जनसभा

Delhi News: 25 फरवरी को DDMA की बैठक, Corona प्रतिबंधों में मिल सकती है छूट, फिलहाल राजधानी में ये हैं पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget