एक्सप्लोरर

Gorakhpur: गोरखपुर को खूबसूरत बनाने की कवायद तेज, प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में दो अप्रैल से अतिक्रमण अभियान पूरे महानगर में चलाया जा रहा है. जिसके तहत अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है ताकि ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले

Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में बुलडोजर का असर साफ दिखाई देने लगा है. गोरखपुर में दो अप्रैल से अतिक्रमण अभियान पूरे महानगर में चलाया जा रहा है. नालियों और सड़क पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए एक महीने तक ये अभियान चलाया जाएगा. इस बीच अतिक्रमण अभियान के खौफ से पहले से ही फुटपाथ और दुकान के बाहर पैदल पथ को दुकानदारों ने सामान हटाकर खाली कर दिया है.

अवैध अतिक्रमण पर चल रहा है बुलडोजर

गोरखपुर में 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में अतिक्रमण अभियान चलाने वाले दस्‍ते में ट्रैफिक पुलिस के साथ अधिकारी और अतिक्रमण दस्‍ता के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह भी साथ हैं. गुरुवार को गोरखपुर के पॉश इलाके गोलघर काली माता के मंदिर से गणेश चौक, कचहरी चौराहा से शास्‍त्री चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. इस रूट पर दुकानदारों को प्रशासन और नगर निगम के साथ पुलिस का तेवर भी समझ में आ गया है. यही वजह है कि उन्होंने पहले ही फुटपाथ और पैदल पथ को खाली कर दिया है.

दोबारा अतिक्रमण हुआ तो होगी कार्रवाई

गोरखपुर के नगर निगम के अतिक्रमण दस्‍ते के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि डीएम के नेतृत्व में ये ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसमें पूरे शहर में जिला, नगर निगम और पुलिस विभाग शामिल है. नगर निगम के फुटपाथ को हजरतगंज की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास है. इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ये पहल हो रही है.

गोरखपुर को खूबसूरत बनाने की कवायद

गोरखपुर के डीएम विजय किरण आनंद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है. पहले सभी दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक की गई है. शहर को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए खूबसूरत स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है जिससे शहर को खूबसूरत बनाया जा सके. अतिक्रमण हटाने के बाद भी मॉनिटरिंग कराई जा रही है. अगर कोई भी दोबारा अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget