एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को कोर्ट से बड़ी राहत, 8 साल पुराने केस में हुए बरी, जानें- मामला

UP News: ये मामला 27 मई 2015 का है, राधा मोहन अग्रवाल उन दिनों गोरखपुर से विधायक हुआ करते थे. डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के गार्ड ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

Gorakhpur News: गोरखपुर की एमपी एमएलए कोर्ट (MP MLA Court) ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक मामले में बीजेपी सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agrawal) को बरी कर दिया है. ये मामला आठ साल पुराना है. कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी सांसद (BJP MP) को बड़ी राहत मिल गई है. राधा मोहन दास गोरखपुर (Gorakhpur) से चार बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. 

दरअसल, ये मामला 27 मई 2015 का है, राधा मोहन अग्रवाल उन दिनों गोरखपुर से विधायक हुआ करते थे. खबर के मुताबिक डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के एक सुरक्षा गार्ड ने उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन विधायक ने सुबह की सैर के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की थी.

कोर्ट ने बीजेपी सांसद को बरी किया

प्राथमिकी में कहा गया है कि जब गार्ड ने अग्रवाल को यूनिवर्सिटी कैंपस में अंदर जाने से मना किया तो अग्रवाल ने कथित तौर पर ताला तोड़ दिया और अपने सहयोगियों से गार्ड की पिटाई करने को कहा. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने अग्रवाल पर आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (हमला या आपराधिक), 447 (आपराधिक अतिचार) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

इस मामले पर जानकारी देते हुए राधा मोहन अग्रवाल के वकील मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा, एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश नम्रता अग्रवाल ने निष्कर्ष निकाला कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सांसद दोषी नहीं थे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें मामले से मुक्त कर दिया है. वहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है क्योंकि वह पहले भी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा दर्ज किए गए दो मामलों में बरी हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढीं, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जानें- मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
:Saharanpur News: सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
SHAHRANPUR NEWS: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
सहारनपुर: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
उत्तराखंड: डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, दूषित-कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, दूषित-कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget