एक्सप्लोरर

गोरखपुर: BJP MLA ने दुकानें खोले जाने का किया विरोध, लिखा- पूरे शहर को संक्रमित मत कीजिए

BJP विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने गोरखपुर में दुकाने खुलने का विरोध किया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा बाजार खोले जाने का विरोध इसलिए दर्ज कराया है, ताकि नगर विधायक के तौर पर उन्हें जिम्मेदार न माना जाए.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर की सदर सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने जिले में बाजार खोले जाने का विरोध किया है. पेशे से डॉक्टर और चार बार सदर सीट से बीजेपी के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज पर शहर में दुकानें खोले जाने का विरोध दर्ज कराया है और कहा है कि जब शहर में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं था, तब लॉकडाउन का पूरा तरह से पालन कराया जा रहा था, लेकिन अब जिले में 60 कोरोना संक्रमित मामले हैं और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है, जब बाजार खोले जाने का क्या औचित्य है।

BJP_MLA_Gorakhpur1

फेसबुक पोस्ट पर 9 बिंदुओं में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा है कि बाजार खोले जाने का विरोध इसलिए दर्ज कराया है, ताकि नगर विधायक के तौर पर उन्हें जिम्मेदार न माना जाए.

नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने लिखा है 

हमने माननीय मुख्यमंत्री जी से खुलकर विरोध किया है, ताकि नगर विधायक के रूप में मैं कतई जिम्मेदार न बनूं. हमारा पक्ष बहुत ही स्पष्ट है, पूरी तरह से वैज्ञानिक है और रहेगा.

1) जब गोरखपुर में कोई मरीज नहीं था, तो 100% लॉकडाउन था.

2) आज जब 60 मरीज हो गए और 5 मौतें हो गई, तो सारे के सारे बाजार खोल दिए गए. ये कौन सा विज्ञान है, ये हमारी समझ के बाहर है.

3)मुख्यमंत्री जी का बयान है कि मुंबई के 75%, दिल्ली के 50% और अन्य जगहों के 26% मजदूर कोरोना से संक्रमित हैं.

4) गोरखपुर पूरे भारत में सबसे अधिक मजदूरों को लाने का सेंटर बना. अबतक 194 श्रमिक ट्रेनें जिले में आ चुकी हैं, जिनमें कम से कम 2 लाख 25 हजार लोग आ चुके हैं. मुख्यमंत्री के बयान के आधार पर जोड़ लीजिए कितने कोरोना संभावित मरीज आए होंगे.

5) आज गोरखपुर शहर में बेतियाहाता, रफी अहमद किदवई मोहद्दीपुर, मांटेसरी गली चारफाटक, प्रदूषण चौराहा झारखंडी, विशुनपुरवा आवास विकास कालोनी, झरनाटोला, रसूलपुर तथा तिवारीपुर आदि मोहल्ले बासं-बल्ली लगाकर सील कर दिए गए हैं. हम क्या चाहते हैं कि धीरे-धीरे पूरा शहर सील हो जाए?

BJP_MLA_Gorakhpur

6) हमारा कहना सिर्फ इतना है कि जितने भी संक्रमित मरीजों को बुलाना हो बुला लीजिए, लेकिन पूरे शहर को संक्रमित मत करिये। 7) इन्हें नियमानुसार होम-क्वारंटाइ कर दीजिए और फिर कुछ दिन रुककर जब जय हो जाए कि इन श्रमिकों से बीमारी अब नहीं फैलेगी, तो सिर्फ दुकान ही कयों स्कूल, सिनेमा हॉल, मॉल, अस्पताल सबकुछ खोल दीजिए.

8) ये हमारे समझ के बाहर है कि गैर-कोरोना के अन्य मरीजों का इलाज नहीं होगा, लेकिन कपड़े, होजरी और गहने बिकने जरूरी है.

9) हम दुकानों के खुलने के खिलाफ नहीं है, हमें चिंता दुकानदारों और उनके सेल्समैन्स की है. कोरोना के 80% मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हैं, वे कैसे समझेंगे कि किसे कोरोना नहीं है और अगर इस चक्कर में उन्हें या सेल्समैन्स को कोरोना हो गया, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, लोगों में फैली दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget