एक्सप्लोरर

गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण, सीएम योगी देंगे सक्सेस टिप्स

Gorakhpur News in Hindi: 6 मार्च को योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन वितरित किया जाएगा.

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर-बस्ती मंडल के युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वावलंबन और रोजगार प्रदाता बनने का मंत्र देंगे. 6 मार्च को योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन वितरित किया जाएगा. कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अपने हाथ से ऋण धनराशि का चेक सौंपेंगे. योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले इस कार्यक्रम में दोनों मंडलों के 2100 ओडीओपी लाभार्थियों को उनके उद्यम/हुनर कौशल को बढ़ाने के लिए टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा.

सीएम युवा योजना (मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना) युवाओं को उद्यम की तरफ उन्मुख कर उन्हें स्वावलंबी और रोजगार प्रदाता बनाने की दूरदर्शी व महत्वकांक्षी योजना है. यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में भी शामिल है और इसे 24 जनवरी को लांच किया गया है. सीएम युवा योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण 4 वर्षों के लिए देने का प्रावधान है. साथ ही ऋण धनराशि पर 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है.

गोरखपुर मंडल से 1700 लाभार्थियों का हुआ चयन
संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह के अनुसार सीएम युवा योजना के तहत गोरखपुर मंडल में 1700 लाभार्थियों का चयन किया गया है. इन्हें उद्यम लगाने को 85 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि वितरित की जाएगी. बस्ती मंडल में इस योजना के अंतर्गत 800 चयनित लाभार्थियों को 40 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि दी जाएगी. इन लाभार्थियों को ऋण धनराशि का चेक प्रदान किए जाने के कार्यक्रम में 6 मार्च को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे. 

इसी कार्यक्रम के दौरान एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत दस दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त शिल्पकारों और उद्यमियों को टूलकिट का भी वितरण किया जाएगा. टूलकिट वितरण के लिए प्रशिक्षण प्राप्त गोरखपुर मंडल के 1300 तथा बस्ती मंडल के 800 ओडीओपी शिल्पकारों/उद्यमियों का चयन किया गया है. टूलकिट में टेराकोटा के लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक, फावड़ा, थापा, लहछुर, तार कटिंग उपकरण और हथौड़ी दी जाएगी.

इसके अलावा रेडीमेड गारमेंट के लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन, कैंची, इंचीटेप, ऑयरन प्रेस, प्लास, आयल, सजावटी सामान के लाभार्थियों को फुट ऑपरेटेड सिलाई-कढ़ाई मशीन, कैंची, धागे का गोला बनाने की मशीन, डायमंड कटिंग टूलकिट, वुडेन फर्नीचर के लाभार्थियों को राऊटर, इलेक्ट्रॉनिक प्लेनर, जिक्सा मशीन, ड्रिल मशीन, कटर मशीन, हथौड़ा, वसुला, शिकंजा और केला व केले के तने से प्रसंस्कृत उत्पाद बनाने वाले लाभार्थियों को मिक्सर मशीन, जूसर मशीन व ओवन दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ICC Champion Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले सीएम योगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget