एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क किनारे सोए लोगों को डंपर ने कुचला, सुबह का सूरज नहीं देख पाए ये तीन लोग

गोरखपुर में एक डंपर ने शुक्रवार तड़के सड़क किनारे सोए पांच लोगों को कुचल दिया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. घटना में घायल दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में एक डंपर ने शुक्रवार तड़के सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को रौंद दिया. हादसे में टेडीबियर बेचने वाले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Aditayanath) ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. वहीं, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है.

मृतक हरदोई, सिद्धार्थ नगर के निवासी थे

यह घटना गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पैडलेगंज से मोहद्दीपुर जाने वाले मार्ग पर तड़के 4.30 बजे तब हुई जब डंपर एक पिक-अप वाहन से टकरा गया. टक्‍कर के बाद डंपर ने सड़क किनारे अस्‍थायी तिरपाल में सो रहे पांच लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में सिद्धार्थनगर के कुरैना के रहने वाले अर्जुन (22 वर्ष), हरदोई के मानसूननगर के रहने वाले शैलेन्‍द्र (25 वर्ष) , संडीला के गंगाराम (35 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं, इस सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर के कुरैना के रहने वाले राजेश चौरसिया (20 वर्ष) और हरदोई के मानसूननगर के रहने वाले कुलदीप (14 वर्ष) घायल हुए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई यह बात

हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. प्रत्‍यक्षदर्शी इरशाद अहमद, सर्वेश और सुनील सिंह ने बताया कि वे लोग सड़क किनारे टेडीबियर बेचते हैं. सड़क किनारे अस्‍थायी तिरपाल में वे लोग सो रहे थे. इस दौरान डंपर ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को रौंद दिया. हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई जबिक दो अन्‍य घायल हो गए. पुलिस ने डंपर मालिक भास्‍कर दुबे और चालक सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने डंपर के चालक सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.   

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कूड़े से बनाया जाएगा सजावट का सामान, रोजाना 10 टन कूड़े को किया जाएगा प्रोसेस, जानिए- क्या है प्लान?

इस घटना पर गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस घटना में तीन लोगो की मौत हुई है जबकि घायलों की जान खतरे से बाहर है. जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि घटनास्‍थल का भी निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है. 

ये भी पढ़ें -

Amroha News: दावत के लिए बनवाए गए रसगुल्ले की गर्म चाशनी में गिरकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खुशी की जगह घर में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget