एक्सप्लोरर

OLX पर बाइक बेचने के फेर में 84 हजार की ठगी, साइबर सेल ने ऐसे वापस कराए रुपये

बाइक बेचने के लिए आवेदन करने वाले युवक को साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बनाकर 84 हजार रुपए ठग लिए. साइबर सेल की टीम ने महज 3 दिन के अंदर जालसाज के खाते से 84 हजार रुपए वापस कराने में कामयाबी हासिल की.

गोरखपुर: ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है. जालसाज तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है. वे सीधे-साधे युवकों को शिकार बना रहे हैं. साइबर ठगों की इस जालसाजी को गोरखपुर की क्राइम ब्रांच की टीम नाकाम भी कर रही है. यूपी के गोरखपुर में बाइक बेचने के लिए आवेदन करने वाले युवक को साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बनाकर 84 हजार रुपए ठग लिए. लेकिन, साइबर सेल ने उसके रुपए जालसाज के खाते से वापस करा दिए. कुछ दिन पहले ही ओएलएक्स पर कार बेचने के फेर में 1.37 लाख की ठगी के शिकार युवक का रुपया साइबर सेल ने वापस कराया था.

ताजा मामला यूपी के गोरखपुर का है. जहां पर जालसाज ने ऐसे ही एक शख्‍स को अपना शिकार बनाया और ओएलएक्स पर बाइक बेचने के फेर में युवक ठग के झांसे में आ गया. उसने 84 हजार रुपए गवां दिए. गोरखपुर के शाहपुर के रहने वाले शुभम त्रिपाठी के एसबीआई के खाते से 12 मार्च को 84 हजार रुपए निकल गया था. शुभम ने बताया कि ओएलएक्स पर बाइक बेचने के लिए आवेदन किया था.

गाड़ी खरीदने के नाम पर जालसाज ने उनसे संपर्क किया. उनके खाते में पहले 5 रुपए रुपए भेजे. उसके बाद जालसाज ने 49 हजार रुपए का एक लिंक पीड़ित शुभम त्रिपाठी के पास भेजा. जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, वैसे ही उनके खाते से पैसे कटने लगे. शुभम के मोबाइल पर 84 हजार रुपए खाते से निकलने का मैसेज आया, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने इसकी शिकायत 12 मार्च को एसपी क्राइम डा. महेन्‍द्र पाल सिंह से की.

साइबर सेल की टीम ने महज 3 दिन में पैसे वापस कराए

घटना के खुलासे के लिए एसपी क्राइम डॉ. महेन्‍द्र पाल सिंह ने साइबर सेल प्रभारी महेश कुमार चौबे, कांस्टेबल शशि शंकर राय, कांस्टेबल शशिकांत जायसवाल, महिला कांस्टेबल दिव्या अग्निहोत्री को लगाया. साइबर सेल की टीम ने महज 3 दिन के अंदर जालसाज के खाते से 84 हजार रुपए वापस कराने में कामयाबी हासिल की.

एसपी क्राइम डॉ महेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के खजांची चौक निवासी शुभम त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी ने सूचना दिया था कि उनके खाते से 84 हजार रुपए जालसाज ने निकाल लिए हैं. उन्होंने बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर आवेदन किया था. शुभम त्रिपाठी के खाते से निकले हुए 84 हजार रुपए साइबर सेल की टीम ने वापस करा दिया है. पीड़ित शुभम त्रिपाठी ने कार्यालय पहुंचकर आभार प्रकट किया.

ये भी पढ़ें-

UP Panchayat Elections: पांच से ज्यादा लोगों के समूह में प्रचार नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार, यहां पढ़ें- आवश्यक दिशा-निर्देश

Coronavirus: यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अगले आदेश तक BHU में ऑफलाइन क्लास बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget