एक्सप्लोरर

UP Panchayat Elections: पांच से ज्यादा लोगों के समूह में प्रचार नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार, यहां पढ़ें- आवश्यक दिशा-निर्देश

UP Panchayat Elections 2021 Guidelines: आयोग ने नामांकन पत्रों को दाखिल करने के लिए आने वाले उम्मीदवारों के लिए सेनेटाइजर, साबुन और पानी के इंतजाम के साथ मास्‍क लगाने और सुरक्षित दूरी पर जोर दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों/ जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है. पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को पांच से अधिक लोगों के समूह में प्रचार करने की छूट नहीं मिलेगी. राज्‍य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कोविड-19 के दिशानिर्देश का अनुपालन कराने के साथ ही कोरोना वायरस महामारी से बचाव के उपाय और आवश्यक एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश दिये हैं. आयोग ने यह तय किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों द्वारा घर-घर चुनाव प्रचार के समय पांच व्यक्तियों से अधिक का समूह नहीं होना चाहिए.

आयोग ने आवश्यक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में अपर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति के गठन करने का निर्देश दिया है. यह समिति केंद्रों पर व्यवस्था का सत्यापन करेगी. अपर निर्वाचन आयुक्त ने कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत सुरक्षित दूरी का पालन करने, सभी कर्मियों को मास्क लगाने, मतदान केंद्रों को सेनेटाइज कराने और निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्मिकों का थर्मल स्कैनर से जांच कराने की हिदायत दी है. जिला स्तर पर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने से लेकर निर्वाचन के दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया है.

आयोग ने नामांकन पत्रों को दाखिल करने के लिए आने वाले उम्मीदवारों के लिए सेनेटाइजर, साबुन और पानी के इंतजाम के साथ मास्‍क लगाने और सुरक्षित दूरी पर जोर दिया है, साथ ही यह तय किया है कि निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में एक बार में एक ही व्यक्ति (उम्मीदवार) जाए. आयोग ने मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान दलों की रवानगी और मतदान कर्मियों के लिए भी कोविड-19 के दिशानिर्देश के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

25 मई से पहले चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकार को निर्देश

वेद प्रकाश ने इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया है कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान पांच व्यक्तियों से अधिक का समूह नहीं होना चाहिए. इसी तरह मतदान केंद्रों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मतदाता को मास्‍क लगाने के साथ ही सुरक्षित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा.

मतदान केंद्रों पर प्रत्येक पंक्ति में मतदाताओं के लिए छह फुट (दो गज) की दूरी पर खड़े रहने के लिए पहले से ही गोला बनाये जाने की हिदायत दी गई है. इसी तरह मतगणना के समय में भी सतर्कता बरतने और कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों को आयोग ने जिम्मेदारी सौंपी है. वर्मा ने आवश्यकतानुसार पीपीई किट की व्यवस्था के भी निर्देश दिये हैं. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उच्‍च न्‍यायालय ने 25 मई से पहले चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकार को निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अगले आदेश तक BHU में ऑफलाइन क्लास बंद

बाराबंकी: ट्रामा सेंटर को 'इलाज' की जरूरत, वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों के कंधों पर मरीजों की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget