एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गाजियाबाद से गोरखपुर लाई जा रही 21 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जिला प्रशासन, प्रवर्तन विभाग और राजघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से लाई जा रही 21 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई.

Single Use Plastic Ban in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिला प्रशासन, प्रवर्तन विभाग (Enforcement Department) और राजघाट पुलिस (Rajghat Police) ने संयुक्त कार्रवाई में गाजियाबाद (Ghaziabad) से आ रही प्रतिबंधित पॉलिथीन (Banned Polythene) की बड़ी खेप को जब्त किया है. 21 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन को ट्रक द्वारा गाजियाबाद से गोरखपुर लाया जा रहा था.

गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास पुलिस ने ट्रक में लदी हुई प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त कर माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने ट्रक पर 84 बोरों में लदी अवैध पॉलिथीन को अपने कब्जे में लिया. सूचना पाते ही नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने जांच करने के बाद पॉलिथीन के प्रतिबंधित और अवैध होने की पुष्टि की.

पॉलिथीन माफिया के खिलाफ होगी यह कार्रवाई

कानूनी प्रक्रिया और जब्तीकरण की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल सिंह के नेतृत्व में थाना राजघाट में पूरी की गई. बताया गया कि नगर निगम के प्रवर्तन दल की ओर से अवैध प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी है. पॉलिथीन को जब्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bundelkhand Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, 296 किलोमीटर लंबे हाईवे की ये हैं खूबियां

गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट ने यह कहा

गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने बताया, ''गाजियाबाद से आ रहे एक ट्रक से प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त किया गया है. यह पॉलिथीन 21 क्विंटल के लगभग है. शहर में लगातार प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है. भारी मात्रा में बरामद हुए इस पॉलिथीन को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही इस पॉलिथीन को मंगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा.'' सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे कहा, ''टीम को बुलाया गया है और आंकलन किया जा रहा है कि पॉलिथीन पर कितना जुर्माना लगेगा.''

बता दें कि सरकार लगातार प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए लोगों से अपील कर रही है. ऐसे में प्रशासन, पुलिस और प्रवर्तन दल भी पूरी तरह से सख्ती से काम कर रहा है. वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें, इसे खरीदना और बेचना दोनों ही अपराध है.

यह भी पढ़ें- Lulu Mall Lucknow: लुलु मॉल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे प्रदर्शनकारी, कई को हिरासत में लिया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget