एक्सप्लोरर

लॉकडाउन की वजह से बनी नई राह, यूपी के इस जिले में समूह बनाकर सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं महिलाएं

यूपी के गोंडा में महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन रही हैं. मुख्य विकास अधिकारी ने भी महिलाओं के काम की सराहना की है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में महिलाएं महिला सशक्तिकरण के तहत समूह बनाकर सशक्त और स्वावलंबी बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन रही हैं. महिलाएं समूह बनाकर अपने उत्पाद को बनाने के बाद उसको मार्केट में बेचने के बाद पैसे कमा रही हैं. इन गरीब महिलाओं के मन में कुछ बनने, कुछ करने की ललक तब आई जब लॉकडाउन के दौरान इनके पति का काम ठप हो गया.

शासन की तरफ से मिलेगी मदद आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो महिलाओं ने काम करने का विचार बनाया. महिलाओं ने महिला समूह के तहत समूह बनाया उसके बाद कोई समूह अगरबत्ती तो कोई समूह नमकीन या दालमोट बनाने के साथ धन उपार्जन में जुट गया. कल्याणी स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं ने समूह बनाया है. मुख्य विकास अधिकारी ने भी महिलाओं के काम की सराहना की है. उनका कहना है कि शासन की तरफ से जो भी मदद होगी, इस समूह को दी जाएगी.

आगे आईं महिलाएं गोंडा के झंझरी ब्लॉक के चंदवतपुर गांव की रहने वाली महिलाओं ने समूह बनाया है. गांव के ज्यादातर लोग पंडित-पुरोहित का काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं. कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब मंदिरों के कपाट बंद हो गए तो ऐसे में लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हौ गया. इसके बाद महिलाओं में कुछ करने की ललक पैदा हुई. घर चलाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और उनकी देखभाल करने के लिए गांव की महिलाओं ने 12-12 लोगों के दो समूह बनाए. एक समूह का नाम कल्याणी समूह और दूसरे समूह का नाम मां वैष्णो सहायता समूह रखा.

शहर में नए बाजार की तलाश मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष पूनम देवी का कहना है कि नमकीन बनाने के लिए महिलाओं के सहयोग से कार्य को किया जा रहा है. 5000 रुपये में किराए पर मकान लिया गया है. खुद ही नमकीन बना रहे हैं, धीरे-धीरे हम लोगों के पास पैसा आ रहा है. मेहनत करेंगे तो और पैसा आएगा. एक क्विंटल नमकीन बनाने में 10,000 हजार का खर्च आता है और वो 3 से 4 दिनों में बिक जाती है. जिसमें 2000 हजार का ही फायदा हो पाता है. उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में ज्यादा फायदा होगा. अब नमकीन को शहरों में बेचने ने की तैयारी हैं. नमकीन की पैकेजिंग और ब्रांडिंग भी प्रयास कर रहे हैं.

अभी शुरू हुआ है कार्य कल्याणी सहायता समूह की अध्यक्ष दीपा तिवारी का कहना है कि कल्याणी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का काम अभी पिछले महीने से ही शुरू हुआ है. इस काम में इनकी 15,000 हजार की बिक्री हुई है. अब ये भी अगरबत्ती को शहर में बेचने तैयारी कर रही हैं. मिशन शक्ति के रूप में महिलाएं अगरबत्ती बनाने का काम कर रही हैं. एक ही गांव की 12-12 महिलाओं ने दो समूह बनाए हैं. एक समूह के तहत नमकीन और दालमोट बनाई जा रही है तो दूसरे समूह के तहत अगरबत्ती बनाने का काम हो रहा है.

अधिकारी ने की सराहना वहीं, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि सरकार ने ऐसी महिलाओं के लिए स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत सहायता राशि की व्यवस्था करवाई है और आगे कई माध्यमों से इनकी मदद की जाएगी. बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मदद पहुंचाई जा रही है. समूह की महिलाओं की तरफ से किया जा रहा कार्य बेहद सराहनीय है.

ये भी पढ़ें:

जब एम्बुलेंस है बीमार, तो कैसे होगा मरीजों का इलाज, पढ़ें खास खबर

UP: कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, बनाया जा रहा है विशेष प्लान

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget