एक्सप्लोरर

Gonda Flood: नाव से निकली बारात फिर उसी से दुल्हन की विदाई, नदी में जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ जैसे हालात

UP News: यूपी में मानसून के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं कई जगह तो बाढ़ जैसे हालात हो गए है. गोंडा में एक दुल्हा नाव में बाराती लेकर पहुंच गया. वहीं दुल्हन को भी नाव से ही विदा होना पड़ा.

Gonda News: मानसून के आने से घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से गोंडा के 15 गांव अचानक से बाढ़ जैसे हालात हो है. लेकिन घाघरा नदी का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है. नदी का जलस्तर शुक्रवार (12 जुलाई) के अनुसार खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर है. गांव का पानी धीरे धीरे वापस जा रहा है. जिसके कारण हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है. बाढ़ प्रभावितों को अब रोजमर्रा के काम व खाने पीने के लिए जूझना पड़ रहा है. साथ ही बाढ़ के कारण मांगलिक कार्यक्रम में भी परेशानियां बाढ़ प्रभावितों को उठानी पड़ रही है.

दरअसल अभी लगन का समय चल रहा है, जगह जगह शादी समारोह हो रहे है. बाढ़ क्षेत्रों में भी शादियां हो रही है. लेकिन बाढ़ के कारण शादी वाले घरों में कार्यक्रम अस्त व्यस्त हो चुकी है. बड़ी मुश्किल और जतन से शादियां निपटाई जा रही है. ऐसी ही एक तस्वीर गोंडा के तरबगंज तहसील के ब्योंदा माझा गांव से आई है. जहां पर पहले दूल्हा अपनी बारात लेकर नाव से निकला और फिर दुल्हन को विदा करके नाव से ही अपने घर लाया.

नाव में बाराती लेकर पहुंचा दूल्हा
ब्योंदा माझा के रहने वाले रामकुमार की शादी 11 जुलाई को थी. 11 जुलाई को बारात लेकर एली परसौली गांव जाना था. बाढ़ के कारण ब्योंदा माझा से बाहर निकलना मुश्किल और आवागमन पूरी तरह बाधित था. ऐसे में दुल्हा और बाराती 8 नाव में सवार होकर गांव के बाढ़ क्षेत्र से बाहर आई और वहां से गाड़ियों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंची.  

नाव से ही विदा हुई दुल्हन
बारात जब वापस दुल्हन के साथ विदा होकर लौटी तो भी नाव सहारा लेना पड़ा. गांव वालों ने बताया कि शादी की डेट पहले से तय थी लेकिन बाढ़ समय से पहले अचानक ही आ गई. जिसके कारण शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया. क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारियों से यह बात की गई और आठ नावों की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन सिर्फ तीन नाव ही प्रशासन उपलब्ध करा पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने खुद से ही तीन नाव का व्यवस्था की.सारे प्रावधानों के बाद भी ग्रामीणों ने खुद से व्यवस्था करके किसी तरह शादी कार्यक्रम को संपन्न कराया और अब दूल्हा दुल्हन अपने घर वापस पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand ByElections 2024: उपचुनाव में BJP की हालत पस्त, कांग्रेस को बढ़त, BSP भी दे रही कड़ी टक्कर

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget