एक्सप्लोरर

Gonda News: सांसद की फटकार के बाद बनाई गई सड़क की हालत एक ही महीने में पस्त, भ्रष्टाचार की चढ़ी भेंट

गोंडा में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. यहां हाल ही में बनी सड़क से गिट्टी बाहर निकलने लगी है जिससे लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं.

UP News: गोंडा (Gonda) में सड़क निर्माण (Road Construction) का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. सड़क की हालत ऐसी है कि उसमें लगे मटीरियल को कोई भी अपने हाथ से उखाड़ सकता है. यह गोंडा के गायघाट से घनश्यामपुर (Gayghat to Ghanshyampur ) के बीच सड़क का निर्माण लोक निर्माण  (Public work Department) के अधिकारी करवा रहे हैं. सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 1.71 करोड़ है.

दरअसल, बीते दिनों कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर एक सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनके इस वीडियो को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गायघाट से घनश्यामपुर के बीच सड़क का निर्माण कराया, लेकिन इसमें मानकों का ध्यान नहीं रखा गया. 

एक तरह सरकार राज्य में अच्छी सड़कें होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ ठेकेदार और सड़क निर्माण उनके दावे पर पानी फेर रहे हैं. दोनों के बीच पैसों की बंदरबांट नजर आ रही है. यही वजह है कि सड़क का निर्माण हुए महीने भर भी नहीं हुए कि इससे गिट्टी बाहर निकलने लगी. 

UP Petrol-Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें लखनऊ से लेकर मेरठ तक कितने बढ़े आज Fuel के दाम

अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) देवेंद्र मणि ने कहा कि अगर सड़क में कमियां नजर आएंगी तो ठेकेदार को दोबारा बनानी होगी. वहीं, बड़ा सवाल यह खड़ा होता है मानक का पालन किए बिना बनाई गई सड़क को जिम्मेदार अधिकारियों ने कैसे पास कर दिया? जबकि धरातल पर सड़क की स्थिति यह खुद बयां कर रही है.

ये भी पढ़ें -

Rampur By-Election: रामपुर में नवाब काजिम अली खान के प्रतिनिधि ने लिया पर्चा, क्या कांग्रेस बनाएगी उम्मीदवार?

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget