एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में फर्जी अंगूठा लगवाकर 6 साल में 14 बार बदली जांच, गृह सचिव ने दिए जांच के आदेश

Gonda News: यूपी पुलिस के सीबीसीआईडी में जांच बदलने का ये अनोखा खेल उजागर हुआ है. जहां फर्जी अंगूठा लगाकर बार-बार जांच अधिकारियों को बदला जाता रहा.

Gonda Murder Case: हत्या का आरोपी अगर दबंग और रसूखदार तो हो एक दो बार नहीं बल्कि 14 बार जांच बदल सकती है, ये सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यूपी के गोंडा (Gonda) में कुछ ऐसा ही हुआ. जहां दलित बुजुर्ग की हत्या के मामले में वादी (मृतक की पत्नी) का धोखे से अंगूठा लगवाकर छह साल में चौदह बार जांच बदल दी गई. यही नहीं कोर्ट से गिरफ्तारी और कुर्की का आदेश मिलने के बाद भी जांच अधिकारी बदलते रहे. 

यूपी पुलिस के सीबीसीआईडी में जांच बदलने का ये अनोखा खेल उजागर हुआ है. जहां फर्जी अंगूठा लगाकर बार-बार जांच अधिकारियों को बदला जाता रहा. इस पूरे मामला का खुलासा उस वक्त हुआ जब नामजद आरोपियों को क्लीन चिट देकर पीड़ित परिवार के मददगारों को ही फंसाना शुरू किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की. 

छह साल में 14 बार बदली जांच
पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सीबीसीआईडी के इस पूरे खेल की जांच के आदेश दिए हैं. प्रमुख सचिव गृह ने पूछा है कि कैसे छह साल के अंदर 14 बार जांच बदल गई. इस पूरे खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं. उन्होंने आदेश दिया कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करके मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराएं. 

दरअसल ये मामले साल 2017 का है जब दलित बुजुर्ग की हत्या मामले में बुजुर्ग की पत्नी ने गोंडा के तरबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में उन्होंने राधेश्याम दुबे, विष्णुशंकर दुबे, कलूट, मोहर अली के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी. जिसके बाद मामले की जांच सीओ तरबगंज को दी गई. 

पुलिस और सीबीसीआईडी का खेल
जांच के दौरान ही एसपी गोंडा के आदेश पर ये जांच सीओ मनकापुर की दे दी गई, इसके बाद मनकापुर से जांच फिर से सीओ तरबगंज ब्रह्म सिंह को मिली. जब इसकी शिकायत राज्य एससी एसटी आयोग से की गई तो आयोग ने बस्ती में हरैया थाने के सीओ को जांच सौंप दी.

साल 2018 में एससी एसटी आयोग ने फिर से जांच सीबीसीआईडी से कराने का आदेश दिया, लेकिन जांच बदलने का खेल फिर भी चलता रहा. पीड़ित परिवार का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते बार-बार पुलिस से लेकर सीबीसीआईडी के अफसर आरोपियों को बचा रहे हैं. 

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव अब नहीं करेंगे I.N.D.I.A. की बात? कांग्रेस को 'सबक' सिखाने का बनाया खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget