एक्सप्लोरर

Gonda Crime: गर्लफ्रेंड की शौक पूरी करने के लिए करते थे लूट, कोई कर रहा पढ़ाई तो कोई आर्मी की तैयारी

गोंडा में पुलिस ने आज लूटपाट और चोरी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे गर्लफ्रेंड की शौक पूरी करने के लिए लूट और चोरी करते थे.

गोंडा से चोरी और लूट की फिल्मी स्टाइल में वारदात सामने आई है. आपने लूट और छिनैती की खबरें तो सुनी होंगी लेकिन यह मामला कुछ अलग हटकर है. जिसमें कुछ अपराधिक किस्म के लोग अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के लिए लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

थाना कोतवाली कर्नलगंज और कोतवाली देहात क्षेत्रों में ये शातिर अपराधी घटना को अंजाम देते थे. कोतवाली कर्नलगंज और देहात में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी हुई थी. कोतवाली देहात टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 53.31 फीसदी वोटिंग

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है कि पकड़े गए पांच अंतर्जनपदीय लुटेरों ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है अपनी -अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइश को पूरा करने के लिए वे लूटपाट करते थे. पकड़े गए शातिर लुटेरों के पास से दो मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल और 3000 नगद बरामद हुए हैं. सभी लुटेरे गोंडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके ऊपर लूट डकैती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने बताया कि लूट कर मोबाइलों को बेचकर गर्लफ्रेंड के पीछे पैसा खर्च करते थे. 

जानें कौन हैं अपराधी, कितनी है इनकी आयु?

पकड़े गए शातिर लुटेरों की उम्र 15 से 18 वर्ष  के बीच की है. ये लोग शहरों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. मार्केट में फोन पर बातें कर रहे महिलाओं व पुरुषों को निशाना बनाते थे. चलती बाइक से मोबाइल छीन कर भाग लेते थे और मोबाइल फोन को बेच कर अपनी गर्ल फ्रेंड और अपने शौक को पूरा करने के लिए खर्च करते थे इसमें से कुछ लोग पढ़ाई भी कर रहे हैं और कुछ आर्मी की तैयारी भी कर रहे हैं.

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर इनके पास से बरामद रुपए व अन्य सामान को कब्जे में ले लिया और पूरी जांच में जुटी हुई है अभी शातिर लुटेरों में से सुधांशु पांडे, आशीष जयसवाल, शशांक दुबे, शिवम सिंह और शिवम तिवारी ये सभी तरबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे इनके पास से लूट का 3000 नगद, नौ मोबाइल फोन, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गोंडा में कई दिनों पहले मोबाइल लूट के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर एसओजी की टीम लगाई गई थी जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है. अलग-अलग गैंग से 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे मामले में संलिप्त उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

UP Election 2022: 'छत्तीसगढ़ में किया समाधान, यूपी में भी करके दिखाएंगे', छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका गांधी

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget