एक्सप्लोरर

ब्लॉक पहुंचने पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के उड़े होश, सामने आई पूर्व प्रधान और अधिकारियों की ये करतूत 

पंडरी कृपाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सालपुर में सड़कें बनाई जा रही हैं और खास बात ये है कि इसका पैसा ग्राम पंचायत चुनाव से पहले बीते मार्च माहीने में ही निकाल लिया गया था. मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पंडरी कृपाल के सालपुर ग्राम पंचायत में बिना काम कराए 20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है. पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने मिलकर पूरे खेल को अंजाम दिया है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए खाका बनाकर ब्लॉक पहुंचे और गांव का विकास करने के साथ लोगों को रोजगार देने की बात कही. जब ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि वहां पर सारे काम हो गए हैं और पैसा भी बीते मार्च में निकाल लिया गया है तो नवनिर्वाचित प्रधान के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

गठित की गई जांच टीम 
जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पूर्व प्रधान को हुई तो कार्रवाई के डर से प्रधानी का चुनाव हारने के बाद सड़क निर्माण करवाने लगा. मौजूदा रोजगार सेवक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के इस काम का विरोध किया है और कार्रवाई की मांग उठाई. एबीपी गंगा की टीम से मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आपके जरिए पूरे प्रकरण की जानकारी हुई है. जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

पहले ही निकाल लिया गया पैसा 
पंडरी कृपाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सालपुर में सड़कें बनाई जा रही हैं और खास बात ये है कि इसका पैसा ग्राम पंचायत चुनाव से पहले बीते मार्च माहीने में ही निकाल लिया गया था. ऐसी कई सड़कें हैं जिसका पैसा पहले ही निकाल लिया गया. संबंधित अधिकारियों की संलिप्तता के चलते ये पूरा खेल रचा गया. लेकिन, अब कार्रवाई के डर से पूर्व प्रधान सड़क निर्माण करवा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है. 

मामले में हो कार्रवाई  
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक का कहना है कि जब हम गांव की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव लेकर ब्लॉक पहुंचे तो वहां जानकारी हुई इन सड़कों का पैसा तो पहले ही निकाल लिया गया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ, उसकी एक सूची निकाली गई. सूची में कई सड़कें हैं जहां पर सड़क निर्माण का काम नहीं हुआ और पैसे निकाल लिए गए. शौचालय का टैंक बनवाने के नाम पर खूब पैसे निकाले गए लेकिन मौके पर कोई भी शौचालय का टैंक नहीं बना हुआ है. लगभग 20 लाख रुपए की पूर्व प्रधान और संबंधित अधिकारियों ने बंदरबांट की है. पूरे मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

पूर्व ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने ग्राम प्रधान को चुनाव जीतवाकर प्रधान बनवाया था कि इस लॉकडाउन के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर हम लोगों को रोजगार मिलेगा. लेकिन, जब ग्राम प्रधान कामों का प्रस्ताव लेकर ब्लॉक जाते हैं तो हर काम के बारे में उनको जानकारी मिलती है कि इस काम का पैसा निकाल दिया गया है और काम हो गया है. जबकि, मौके पर कोई काम नहीं हुआ है. अब पूर्व ग्राम प्रधान कार्रवाई के डर से दबाव में काम करवा रहे हैं. पूरे मामले में पूर्व ग्राम प्रधान पर कार्रवाई होनी चाहिए.

कार्रवाई की जाएगी
एबीपी गंगा की टीम से जिले के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इसकी कोई ऑफिशियल कंप्लेंट उन्हें नहीं प्राप्त हुई है. मीडिया के जरिए पूरे प्रकरण की जानकारी हुई है. मिली सूची के आधार पर जांच टीम का गठन करके पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 

जानिए- ताजा ताजा बीजेपी ज्वाइन करने वाले जितिन प्रसाद को पार्टी क्या बड़ा तोहफा देने जा रही है, साथ ही संगठन में भी मिलेगा बड़ा पद

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget