एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण की वजह से हुई पत्नी की मौत, खबर सुनते ही बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को आया हार्ट अटैक

तबीयत बिगड़ने के बाद सत्यदेव सिंह की हालत में सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार को जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के निधन की खबर मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और रात करीब 10 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया. वो 75 वर्ष के थे. सिंह के परिवार में उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. इससे पूर्व, बीते पांच दिसम्बर को पीजीआई लखनऊ में उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का भी निधन हो गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

पत्नी का हुआ था निधन पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह, उनकी पत्नी और बेटे कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते पांच दिसम्बर को इलाज के दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया था. उन्होंने बताया कि सिंह बाद में कराई गई जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दिल का दौरा पड़ा सूत्रों ने बताया कि सत्यदेव सिंह की हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार को जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के निधन की खबर मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और रात करीब 10 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उसे उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद बृहस्पतिवार को ही चार बजे लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार होगा.

1977 में पहली बार चुने गए सांसद सत्यदेव सिंह का जन्म 27 फरवरी 1945 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था. वो पहली बार गोंडा सीट से 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए थे. इसके बाद वो 1991 और 1996 में भाजपा के सदस्य के रूप में बलरामपुर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए. सिंह 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. वो भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे. इसके अलावा वो लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के उपाध्यक्ष भी थे.

ये भी पढ़ें:

UP Weather Update: यूपी में कहर बरपा रही ठंड, मौसम विभाग का अनुमान- अभी कुछ दिन और सताएगी बर्फीली हवा

UP: समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget