एक्सप्लोरर

गोंडा: रिश्वतखोर अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, ग्राम प्रधान से मांग रहा था 10 हजार की रिश्वत

Gonda Crime News: रिश्वतरखोरी के खिलाफ आज गोंडा एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान में हालिया दिनों शिकायत दर्ज कराई थी.

Gonda News Today: गोंडा में रिश्वत खोरी की शिकायत पर मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी की पहचान विजय कुमार की रुप में हुई है. 

आरोपी अधिकारी विजय कुमार इंटरलॉकिंग पेमेंट के नाम पर रिश्वत की डिमांड कर रहा था. इसके बाद पीड़ित ग्राम प्रधान ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद गोंडा एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. एंटी करप्शन टीम आरोपी को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में लाकर पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है. 

ग्राम प्रधान से मांग रहा था रिश्वत 
गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम और देवीपाटन मंडल गोंडा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खरहाटिया ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ग्राम प्रधान मनीष वर्मा ने इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था, जिसके लिए 2 लाख रुपये की पेमेंट होनी थी. इस पेमेंट के बदले आरोपी विजय कुमार 10 रुपये की रिश्वत मांग कर रहा था. 

इसके बाद पीड़ित ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने 30 दिसंबर को गोंडा एंटी करप्शन में लिखित में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी. आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया. गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान के साथ खैराठा कुंभ नगर के पीछे स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची. 

ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रधान मनीष कुमार ने आरोपी अधिकारी विजय कुमार को जैसे ही रिश्वत की रकम दी, इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को एंटी करप्शन की टीम पूछताछ के लिए गोंडा नगर कोतवाली ले आई.
 
आरोपी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज
मौके पर शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान और गिरफ्तार आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है. आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार के खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मेडिकल कराकर जेल भेज दिया. इस कार्रवाई में गोंडा देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन के प्रभारी धनंजय सिंह और उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय थी.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे पर बाबा रामदेव बोले- 'ऐसी बाते करना बिल्कुल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget