एक्सप्लोरर

UP के नए बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहली चुनावी परीक्षा में पास, उपचुनाव में पार्टी को दिलाई जीत

UP News: यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर के उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा दोनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. ऐसे में यह उपचुनाव बीजेपी बनाम सपा था और बीजेपी ने जीत हासिल की.

Gola Gokarannath By Election: यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. हालांकि पहले भी यह सीट बीजेपी के ही कब्जे में थी, लेकिन पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के लिए यह पहली जीत है. इस तरह दोनों प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश की पहली चुनावी परीक्षा में पास हो गए. गोला सीट बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के दिवंगत होने से खाली हुई थी. 

बीजेपी ने यहां से उनके बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि सपा ने विनय तिवारी को प्रत्याशी बनाया था. इस सीट पर कांग्रेस और बसपा दोनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. ऐसे में यह उपचुनाव बीजेपी बनाम सपा था. बीजेपी संगठन ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. संगठन महामंत्री धर्मपाल ने खुद सीट पर निगरानी रखी. वह लगातार बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेते रहे. बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने बताया कि गोला उपचुनाव को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी संगठन ने काफी मजबूत तैयारी की थी. बीजेपी संगठन ने पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को जमीन पर उतारा था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर संगठन के तमाम नेताओं ने यहां पहुंचकर लोगों से संपर्क साधा और सरकार की उपलब्धियां बताई. मुख्यमंत्री योगी के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने भी सभाएं की. सरकार की नीतियों के साथ विपक्षियों की कमजोरियों को लोगों के सामने आक्रामक ढंग से रखा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने कई बार इस क्षेत्र का दौरा किया. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह समेत संगठन के कई बड़े नेता कई दिनों तक यहीं पर डेरा जमाए रहे.

कांग्रेस और बसपा ने नहीं उतारे थे अपने प्रत्याशी

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक पीएन द्विवेदी कहते हैं कि बीजेपी सरकार बनने के बाद यह तीसरा उपचुनाव है, जिसमें पार्टी ने जीत हासिल की है. बीजेपी सरकार व संगठन के बीच अच्छे समन्वय के चलते पार्टी को यह बड़ी जीत मिली है. उपचुनाव में कांग्रेस व बसपा ने अपने उम्मीदवार न उतारकर बीजेपी की मुश्किलें जरूर बढ़ाई थीं. सपा की ओर से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे विनय तिवारी इस बार बीजेपी को पटखनी देने की उम्मीद जता रहे थे. माना जा रहा था कि उनके हिस्से मुस्लिम वोट बैंक एक तरफा होगा, लेकिन बीजेपी संगठन की कुशल रणनीति की वजह से सपा की कोई रणनीति काम नहीं आई.

BJP ने उतारे थे 40 स्टार प्रचारक

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का राजनीतिक कौशल देखने को मिला है. उन्होंने उपचुनाव में बूथ स्तर तक प्रबंधन की लगातार निगरानी की. पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करके निचले स्तर तक तैयारियों की नींव रखी गई. मंडल स्तर पर बड़ी बैठकों के साथ ही शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रवास कर जीत की राह आसान की. कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में 40 स्टार प्रचारक उतारे तो समाजवादी पार्टी ने बेहद शांत तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया.

उपचुनाव में मिली जीत हमारे कार्यकतार्ओं के परिश्रम का परिणाम- धर्मपाल सिंह

बीजेपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव में मिली विजय हमारे कार्यकतार्ओं के परिश्रम का परिणाम है. हम जनता-जनार्दन एवं देवतुल्य कार्यकतार्ओं के बहुत आभारी हैं. विजय प्राप्ति पर अमन गिरी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञात हो की यूपी में लोकसभा उपचुनाव के बाद अब लखीमपुर खीरी की गोलागोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में न सिर्फ जीत का दबदबा कायम रखा है, बल्कि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की चुनौतियां भी और बढ़ा दी हैं. इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 29,294 मतों से जीत मिली थी, जो उपचुनाव में बढ़कर 34,298 मतों की जीत के रूप में सामने आई है. सपा के प्रत्याशी को पांच हजार से अधिक वोटों का जो झटका लगा है.

Mainpuri By-Elections 2022: शिवपाल सिंह यादव की उम्मीदों को झटका! सपा ने मैनपुरी से तय किया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget