एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: फिर बढ़ी केदारनाथ तीर्थ यात्रियों की मुश्किल, पैदल मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से यात्रा बंद

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में खराब मौसम तीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. एक बार फिर 2 बजकर 25 मिनट पर भैरव गदेरा में ग्लेशियर टूटने के कारण पैदल यात्रा पर ब्रेक लग गया है.

Kedarnath Glacier Break Again: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में एक बार फिर से ग्लेशियर टूटने के बाद आवाजाही बंद कर दी गई है. पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ पैदल मार्ग पर गिर गई. गनीमत रहा कि हादसे के वक्त मार्ग खाली था. यात्री या घोड़ा-खच्चर पैदल मार्ग पर नहीं थे. गुरूवार दोपहर दो बजे के आस-पास ग्लेशियर टूटा. एक दिन पहले बुधवार को एनडीआरएफ टीम ने बर्फ हटाकर मार्ग को खोला था. आज दूसरे दिन भी केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरे में ग्लेशियर टूट गया. पहाड़ी से देखते-देखते बर्फ बारिश की तरह बहने लगी.

केदारनाथ तीर्थ यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

मंजर देखकर आस-पास लोग चीखने लग गये. गुरुवार को केदारनाथ धाम की यात्रा देरी से शुरू हुई थी, लेकिन दोबारा ग्लेशियर टूटने से हजारों यात्री मार्ग के दोनों तरफ फंस गए. दोपहर दो बजे बाद केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को बंद करना पड़ा. प्रशासन की टीम अब पैदल मार्ग से बर्फ को हटाने का काम कर रही है. मार्ग के दोनों ओर सुरक्षा जवान तैनात किये गये हैं. इस बार केदारनाथ धाम में मई महीने तक बर्फबारी जारी है. पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई हैं. लगातार टूट रही बर्फ से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

ग्लेशियर टूटने से रोकी गई पैदल यात्रा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग शाम को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण बंद हो गया था. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों को हटाने का काम किया. भैंरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का काम पूरा करने के साथ ही कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटा लिया गया था, मगर गुरुवार को 2 बजकर 25 बजे भैरों ग्लेशियर पर दोबारा ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. 

Agra Metro: आगरा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन दौड़ने की पहली झलक आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget