एक्सप्लोरर

दुष्कर्म का विरोध किया, तो दबंगों ने बाप-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा

रायबरेली में युवती ने दुष्कर्म का विरोध किया, तो दबंगों ने उसे और उसके पिता का लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि पुलिस ने भी उनके साथ बदतमीजी की और एफआईआर लिखने से भी इनकार कर दिया।

रायबरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों की वजह से पुलिस का रुतबा जनपदों में भी बेअसर दिखने लगा है। कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिस का खौफ भी अपराधियों में खत्म होता जा रहा है। अपराधियों की हौसले इस कदर बुलंद हो रखे हैं कि घर के अंदर भी महिला की अस्मत सुरक्षित नहीं रह गई है। 

ऐसा ही एक मामला रायबरेली जनपद के हमीदपुर बड़ा गांव में नंदी के पुरवा में देखने को मिला है। जहां गांव के दबंगों ने एक युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब चीखपुकार सुनकर पिता अपनी बेटी को बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने पिता और बेटी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।  ये पूरी वारदात गांव के ही एक शख्स के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल घायल युवती और उसके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल पीड़िता ने बताया कि घर पर उसके माता पिता  होने के कारण गांव के कुछ दबंग घर मे घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे।जब मैंने इसका विरोध किया और चीखना शुरू किया, तो मेरे पिता मुझे बचाने के लिए आए।पिता को आता देख दबंगों ने मुझे और मेरे पिता को पीटना शुरू कर दिया और लाठी डंडों से खूब पीटा।

पीड़ित के परिजनों के अनुसार, गांव के दबंगों द्वारा लड़की की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसको और उसके पिता को जमकर पीटा गया। जब हम लोग घायल पीड़िता और उसके पिता को थाने ले गए, तो वहां पर तैनात दारोगा ने हम लोगों के साथ बदतमीजी करते हुए एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ पहले से ही बनाकर ले आए हो। वहां पर ऐसा कुछ हुआ नहीं हनीं। हम लोग देर रात तक न्याय के लिए भटकते रहे लेकिन न्याय नही मिला।

 जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने और रेप जैसी जघनन्य अपराध पर पीड़ितों का मुकदमा लिख कर न्याय दिलाने की बात कह रही हो वही रायबरेली के पुलिस अधिकारी ऐसे मामलों पर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। 

यह भी पढ़ें:

रायबरेली: विधायक के गुर्गों की दबंगई, पुलिस की मौजूदगी में ट्रक ड्राइवर को मरणासन्न किया रायबरेली: घर में मिली पति-पत्नी और बेटी की जली लाश, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget