एक्सप्लोरर

आगराः 30 घंटे बाद कुएं से सकुशल मिली लापता किशोरी, लोग बोले- जाको राखो साइयां, मार सके न कोए

आगरा में शनिवार शाम से लापता युवती को देर रात एक कुएं से सुरक्षित निकाल लिया गया. युवती करीब 30 घंटों से कुएं में फंसी थी.

आगरा। कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय', आगरा में ये कहावत पूरी तरह चरितार्थ हुई है. आगरा के ऊंचा गांव में कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला है. यहां करीब 30 घण्टे तक एक किशोरी कुंए में पड़ी रही लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ है. परिवारजन भी अपनी लड़की को पाकर सन्तुष्ट हैं.

दरअसल, 15 वर्षीय किशोरी घर से दुकान पर सामान लेने गई थी. इसी दौरान वह अंधेरे के चलते सूखे कुएं में गिर गई. 30 घंटे बाद उसके बारे में घरवालों को पता लगा. तब पुलिस ने उसे चारपाई की मदद से बाहर निकाला. गनीमत है कि किशोरी को कोई चोट नहीं आई है. ग्रामीण इसे आश्चर्य मान रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक किशोरी पूनम शाम साढ़े छह बजे भाई के लिए तंबाकू लेने दुकान पर गई थी. इसके बाद वापस नहीं आई. देर रात तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी.

किशोरी की तलाश में तीन टीम इसके बाद पुलिस की तीन टीमें किशोरी की तलाश में लगीं. एक टीम गांव के आसपास के कुओं में किशोरी की तलाश कर रही थी. दूसरी टीम गांव के पास की नहर में तलाश को चली गई. वहीं, एक अन्य टीम दुकान के आसपास के इलाके में किशोरी की तलाश कर रही थी. रविवार को पूरे दिन किशोरी की तलाश हुई. मगर, उसका कोई सुराग नहीं मिला.

कुएं में दिखा किशोरी का हाथ रात 12 बजे पुलिस की एक टीम किशोरी के घर और दुकान के बीच के कुएं में टॉर्च से उसे देखने पहुंची. किशोरी केा हाथ टार्च की रोशनी में पुलिस को दिखा. इसके बाद परिजनों ने उसको आवाज दी. किशोरी बोल नहीं पा रही थी. जिसके बाद पुलिस ने रस्सी से छोटी चारपाई को बांधकर कुएं में लटकाया. करीब आधे घंटे बाद किशोरी को कुएं से बाहर निकाल लिया गया.

कुएं में सांप भी देखे जाते रहे किशोरी तीस घंटे तक कुएं में रहीं. उल्लेखनीय है कि कुआं काफी समय से सूखा हुआ था. हालांकि, इसकी गहराई 80 से 90 फीट है. ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने कई बार सांप इस कुएं में देखे हैं. मगर, किशोरी को सकुशल देखकर उन्हें खुशी और आश्चर्य दोनों है. कुएं में गिरने से भी किशोरी को कोई चोट नहीं आई है. इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी चर्चाएं हैं.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में इन स्थानीय कलाकारों को मिला मौका, जानिए क्या रही भूमिका गाजियाबादः देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, दो कार और कैंटर की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget