एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में नहीं चला सीएम योगी का जादू, बीजेपी का 'माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूला' हुआ फेल

Ghosi Bypoll Result: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घोसी उपचुनाव में जनसभा को संबोधित थी लेकिन घोसी में सीएम योगी का भी जादू फेल रहा.

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बड़ी जीत हुई है. घोसी में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली है. वहीं इस उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने मंत्रियों और नेताओं से काफी प्रचार कराया था लेकिन वह भी काम नहीं आया. इतना ही नहीं बीजेपी ने घोसी उपचुनाव के लिए माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूला भी तय किया था लेकिन वह भी बीजेपी को जीत नहीं दिला पाया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनावी रैली की थी लेकिन घोसी में सीएम योगी का भी जादू फेल रहा.

क्या था बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूला

बता दें कि बीजेपी ने घोसी उपचुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत रणनीति बनाई थी. हालांकि उसकी यह रणनीति घोसी उपचुनाव में काम में नहीं आई है. माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी ने हमेशा बूथ को तरजीह दी है. ऐसा ही उसने घोसी में किया, यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जनसभा कर वोटरों से दारा सिंह चौहान को जिताने की अपील की. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को एकजुट रखने के लिए घोसी में डेरा जमा लिया था.

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कुल 1,24,427 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को कुल 81,668 वोट मिले. इस चुनाव के नतीजे से पहले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत का दावा करते हुए सपा विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई दे दी थी. सपा मुखिया ने कहा था कि घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है, घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि 'इंडिया गठबंधन' के प्रत्याशी को जिताया है और अब यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा.

Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी उपचुनाव में 'साइकिल' ने पकड़ी रफ्तार, अखिलेश यादव बोले- 'नाकाम प्रत्याशी की पराजय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget